99 लाख के जाली चेक मामले में दो गिरफ्तार

मोतिहारी : नगर पुलिस ने 99 लाख के जाली चेक मामले में मोतीलाल चौधरी और मो आशिफ को गिरफ्तार किया है. मोतीलाल तुरकौलिया मठवा व मो आशिफ चिरैया के माधोपुर गांव का रहनेवाला है. दोनों के पास से विभिन्न बैंकों का सादा चेक भी मिला है. इनकी गिरफ्तारी के बाद जाली चेक के मामले ने […]
मोतिहारी : नगर पुलिस ने 99 लाख के जाली चेक मामले में मोतीलाल चौधरी और मो आशिफ को गिरफ्तार किया है. मोतीलाल तुरकौलिया मठवा व मो आशिफ चिरैया के माधोपुर गांव का रहनेवाला है. दोनों के पास से विभिन्न बैंकों का सादा चेक भी मिला है. इनकी गिरफ्तारी के बाद जाली चेक के मामले ने नया मोड़ ले लिया है.
इन दोनों का कनेक्शन एक बड़े गिरोह से जुड़ता जा रहा है. इसमें सीतामढ़ी रून्नीसैदपुर के अखलाक और चिरैया माधोपुर के शिक्षा मित्र मो इस्लाम का नाम भी सामने आया है. फिलहाल नगर पुलिस अखलाक और मो इस्लाम तक पहुंचने की कोशिश में है. गिरफ्तार व फरार संदिग्धों का जम्मू कश्मीर के अलगवादियों से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




