सप्ताह में एक दिन खादी वस्त्र पहनना अनिवार्य : डीएम
Updated at : 06 Aug 2017 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

युवाओं से भी किया आह्वान केविवि में हैंडलूम दिवस आयोजित मोतिहारी : जिले के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन खादी का वस्त्र पहनना होगा. उक्त बातें जिलाधिकारी रमण कुमार ने शनिवार को भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रसार निदेशालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सीतामढ़ी इकाई द्वारा महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभागार […]
विज्ञापन
युवाओं से भी किया आह्वान
केविवि में हैंडलूम दिवस आयोजित
मोतिहारी : जिले के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन खादी का वस्त्र पहनना होगा. उक्त बातें जिलाधिकारी रमण कुमार ने शनिवार को भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रसार निदेशालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सीतामढ़ी इकाई द्वारा महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभागार में नेशनल हैंडलूम दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि चंपारण की धरती विशेष है. हम स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं. उन्होंने युवाओं से खादी वस्त्र पहनने की अपील करते हुए कहा कि यदि वे अपनी जिंदगी व महात्मा गांधी से प्रेम करते है तो खादी वस्त्र पहने.
कहा कि युवा वर्ग काफी सपने देखते है. कुछ सपने साकार होते है कुछ नहीं होते पर इससे हमें अपना प्रयास नहीं छोड़ना चाहिए. आप सभी चंपारण के है. इस बात का गर्व होनी चाहिए. साधारण व्यक्तित्व, नेक विचार व सादगी इसकी पहचान है. उन्होंने खुद खादी वस्त्र पहनने की बात कहीं. वहीं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बुनकर अपना काम जारी रख सके इसके लिए उन्हें रियायती दर पर ऋण व पूंजी के कई उपाय किये गये हैं.
कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम रमण कुमार, केविवि के डीन डाॅ पवनेश कुमार, उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजय कुमार सिन्हा, प्रो आनंद प्रकाश, खादी ग्रामोद्योग ग्राम संघ के सचिव सत्येंद्र कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता अमर कुमार ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन उपरांत सीतामढ़ी के ग्यास अख्तर द्वारा स्वागत भाषण दिया गया. इस दौरान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण व जन प्रतिक्रिया संग्रह का कार्यक्रम भी किया गया. मंच का संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी दरभंगा नवलकिशोर झा व आकाशवाणी के आलोक कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन ग्यास अख्तर ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




