जमीन विवाद में दंपती पर फरसा से हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2017 6:56 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : दरपा थाने के बैकुंढ़वा गांव में जमीन विवाद को लेकर हीरामती देवी व उसके पति देवधारी मुखिया को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायल दंपती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर हीरामती ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि दरवाजे के पास गड्ढे […]

विज्ञापन

मोतिहारी : दरपा थाने के बैकुंढ़वा गांव में जमीन विवाद को लेकर हीरामती देवी व उसके पति देवधारी मुखिया को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायल दंपती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर हीरामती ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि दरवाजे के पास गड्ढे में मिट्टी भर रही थी. इस दौरान राजेश साह, लौहर मुखिया, रघुनन मुखिया सहित अन्य लोगों ने पहुंच फरसा से मार घायल कर दिया. बचाने आये पति के साथ भी मारपीट की. पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए दरपा थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन