बाजार में स्वदेशी राखी की बढ़ी डिमांड

Updated at : 06 Aug 2017 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार में स्वदेशी राखी की बढ़ी डिमांड

मिठाई दुकानों पर अग्रिम बुकिंग मोतिहारी : भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार की रौनक बाजार में पूरे परवान पर है. रंग-बिरंगी राखियों से बाजार गुलजार है. कोई ऐसा इलाका नहीं है, जहां राखियों की स्टॉल न लगी हो. चेहरे पर मुस्कुराहट व एहसास के साथ बहने अपने भाइयों के लिये राखियां खरीद […]

विज्ञापन

मिठाई दुकानों पर अग्रिम बुकिंग

मोतिहारी : भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार की रौनक बाजार में पूरे परवान पर है. रंग-बिरंगी राखियों से बाजार गुलजार है. कोई ऐसा इलाका नहीं है, जहां राखियों की स्टॉल न लगी हो. चेहरे पर मुस्कुराहट व एहसास के साथ बहने अपने भाइयों के लिये राखियां खरीद रही हैं. इसको लेकर सुबह से ही बाजार में चहल-पहल देखने को मिल रही है. शाम ढलते ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ रही है. इस बार बाजार में डोरी, लूंबा, चंदन, मोटू-पतलू, छोटा भीम जैसी राखियों की रौनक ज्यादा नजर आ रही है.
हालांकि, बाजार की गुलजार से इस बार चाइनीज राखियां गायब है. क्योंकि, बॉर्डर पर चीन की नापाक हरकत से देश के हर तबके में तीव्र आक्रोश है. इसलिए अमीर हो या गरीब सिर्फ भारतीय धागों से बंधी स्वदेशी राखियां ही खरीद रहे हैं. बताते चले कि राखियों का बाजार शहर के कचहरी चौक, राजा बाजार, बलुआ चौक, मीना बाजार, छतौनी से लेकर गली-मुहल्लों में भी सजा है. राखियों के थोक विक्रेता प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि राखियों का थोक बाजार में दिल्ली, कोलकाता सहित अन्य क्षेत्रों से उतरा है. चीन उत्पादित राखियों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया गया है.
रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को मनेगा. इसको लेकर दुकानदारों ने अपनी-अपनी मिठाई की दुकान सजा दी है. ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए दुकानदारों ने मिठाईयां तैयार की हैं. इसमें जोधपुरिया व मोतिचूर लड्डू के अलावा खोआ मिठाई, पपीता के लड्डू की खूब डिमांड है. लोग बड़ी शौक से खरीद भी रहे हैं. दुकानदारों की माने तो पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष लगभग 25 फीसदी बिक्री घटी है.
कहते हैं दुकानदार : गेलार्ड के मालिक अशोक जी का कहना है कि रक्षाबंधन पर गोंद, मेवा, मूंग आदि लड्डू की खूब डिमांड है. वहीं जिन भाइयों को सुगर कम है. वहीं मौजूद ग्राहक पवन कुमार ने बताया कि यहां सस्ती व शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध हैं. लड्डू को लेकर एडवांस ऑर्डर भी मिल रहा है. द अन्नपूर्णा होटल के रामेश्वर साह ने बताया कि जोधपुरी लड्डू अंजीर, फूड ग्लास, मोतिचूर लड्डू की खूब डिमांड है. शालीमार होटल के विक्की सचदेवा ने बताया कि ड्राई फुड्स, काजू बर्फी, गोंद लड्डू आदि की खूब डिमांड है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन