अपराध पर विराम लगाना होगी प्राथमिकता : एसपी
Updated at : 04 Aug 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

काम के आधार पर होगी पोस्टिंग टीनएजर बाइक ड्राइव से करें परहेज पुरानी गाड़ी लेने से पहले जांच लें मोतिहारी : अपराध एवं अापराधिक घटनाओं पर विराम लगेगा. इसके लिए समाज के सभी लोगों को सहयोग की आवश्यकता है तभी इसमें सफलता मिलेगी. उक्त बातें नये पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने गुरुवार को पदभार […]
विज्ञापन
काम के आधार पर होगी पोस्टिंग
टीनएजर बाइक ड्राइव से करें परहेज
पुरानी गाड़ी लेने से पहले जांच लें
मोतिहारी : अपराध एवं अापराधिक घटनाओं पर विराम लगेगा. इसके लिए समाज के सभी लोगों को सहयोग की आवश्यकता है तभी इसमें सफलता मिलेगी. उक्त बातें नये पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कही.
कहा बाइक पर ट्रिपल लोडिंग करनेवाले के साथ सख्ती से निबटा जायेगा. टीनेजर लड़के ड्राइव नहीं करें. कोई भी सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदे तो उसकी अच्छी तरह जांच परख कर ले. उन्होंने कहा कि अमूमन चोरी की गाड़ी गोपालगंज से आती है. उन्होंने टीनेजर लड़कों से ट्रिपल लोडिंग या ड्राइव नहीं करने की सलाह दी. कहा कि सेकेंड हैंड गाड़ी अपराधी चोरी कर गोपालगंज की तरफ ले जाते हैं और उधर से गाड़ी इधर चोरी कर भेज देते है. पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार संभालने के साथ ही एक दर्जन फरियादियों की फरियाद सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया.
नप वाहन पार्किंग स्थल पर बनेगा बहुमंजिला मार्केट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




