कुएं से मिला मां-बेटी का शव, तीन दिनों से लापता थे दोनों, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप

Updated at : 01 Aug 2017 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
कुएं से मिला मां-बेटी का शव, तीन दिनों से लापता थे दोनों, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप

मोतिहारी/पीपरा : पीपरा थाने के मधुरापुर गांव स्थित एक कुएं से मंगलवार को रिंकू देवी व उसकी तीन वर्षीय पुत्री चुनमुन का शव बरामद हुआ. दोनों पिछले तीन दिनों से लापता थे. मायके वाले ससुराल वालों पर दहेज की खातिर रिंकू व उसकी मासूम बच्ची की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगा […]

विज्ञापन

मोतिहारी/पीपरा : पीपरा थाने के मधुरापुर गांव स्थित एक कुएं से मंगलवार को रिंकू देवी व उसकी तीन वर्षीय पुत्री चुनमुन का शव बरामद हुआ. दोनों पिछले तीन दिनों से लापता थे. मायके वाले ससुराल वालों पर दहेज की खातिर रिंकू व उसकी मासूम बच्ची की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि ग्रामीण व ससुरालियों का कहना है कि पारिवारिक विवाद में रिंकू ने चुनमुन के साथ कुएं में छलांग लगा कर आत्महत्या की है.

घटना को लेकर रिंकू के पिता मुफस्सिल थाने के ढेकहा निवासी रामबाबू साह ने सोमवार को ही थाने में आवेदन देकर रिंकू के पति राधेश्याम साह, ससुर चुनदेव साह, देवर ओमप्रकाश साह व सास लालमती देवी पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि रिंकू व उसकी पुत्री की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को आरोपियों ने कुएं में फेंक दिया. उसके बाद दोनों के घर से भागने की झूठी अफवाह फैलायी.

थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि पानी में डूबने से मौत हुई है या फिर हत्या के बाद दोनों के शव को कुएं में फेंका गया है. शव मिलने के बाद ससुराल वाले डर से घर छोड़ फरार है.

शनिवार रात से ही बच्ची के साथ गायब थी रिंकू
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आये मधुरापुर के ग्रामीणों ने बताया कि रिंकू व मुनचुन के साथ शनिवार रात से ही घर से गायब थी. ससुराल वाले दोनों को कमरे में नहीं देख रविवार सुबह से खोजबीन शुरू की. दोनों के घर से गायब होने की सूचना मायकेवालों को दी गयी. इधर खोजबीन हो रही थी कि मंगलवार सुबह कुएं से दुर्गंध आयी. कुएं में बांस लगा खर-पतवार हटाने पर शव दिखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस के आने पर शव निकाला गया, तो रिंकू व मुनचुन का ही शव था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन