डीपीओ कार्यालय में की तालाबंदी डीइओ व डीपीओ के खिलाफ

Updated at : 01 Aug 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
डीपीओ कार्यालय में की तालाबंदी डीइओ व डीपीओ के खिलाफ

की नारेबाजी, लगाया आरोप मोतिहारी : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में जमकर हंगामा किया. आक्रोशित शिक्षकों ने डीपीओ स्थापना को कार्यालय में बंदी बनाया. साथ ही डीपीओ स्थापना कार्यालय में तालाबंदी की. शिक्षकों ने डीइओ व डीपीओ के विरूद्ध आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी […]

विज्ञापन

की नारेबाजी, लगाया आरोप

मोतिहारी : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में जमकर हंगामा किया. आक्रोशित शिक्षकों ने डीपीओ स्थापना को कार्यालय में बंदी बनाया. साथ ही डीपीओ स्थापना कार्यालय में तालाबंदी की. शिक्षकों ने डीइओ व डीपीओ के विरूद्ध आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की.
शिक्षकों का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव कर रहे थे.
शिक्षकों ने कहा कि डीइओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, नियोजित शिक्षकों के वित्तीय प्रभार से हटाने तथा एक ही शिक्षक को पांच-पांच विद्यालय का प्रभारी बनाने का आरोप लगाया. इस दौरान संघ के अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि जब तक असंवैधानिक पत्र को रद्द नहीं किया जाता है तब तक कार्यालय में तालाबंदी जारी रहेगा.
उन्होंने कार्यालय पर मृत शिक्षकों के आश्रितों को मिलनेवाली अनुग्रह राशि के लिए 20-25 प्रतिशत कमीशन के रूप में उगाही करने का आरोप लगाया. संघ के महासचिव केशव कुमार ने कहा कि डीइओ कार्यालय दलालों का अड्डा बन गया है. उन्होंने 50-50 हजार रुपये लेकर कार्यालय कर्मियों द्वारा एक ही व्यक्ति को पांच-पांच विद्यालयों का वित्तीय प्रभार देने का आरोप लगाया, जबकि विभागीय संकल्प 1530 11 अगस्त 2015 के आलोक में सभी नियोजित शिक्षकों का सेवा सत्यान सहायक प्राथमिक शिक्षक के रूप में किया गया है. इस संबंध में डीपीओ स्थापना श्री राम कुमार ने बताया कि शिक्षकों की जो भी समस्या है, उसका समाधान किया जायेगा. शिक्षकों के द्वारा लगाये गये आरोप के बारे में डीपीओ ने कहा कि कार्यालय द्वारा पूर्व में जो पत्र जारी किया गया है, उसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है. मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी. हालांकि समाचार प्रेषण तक शिक्षक डीइओ कार्यालय में जमे हुए थे और डीइओ को आने का इंतजार कर रहे थे.
मौके पर जिला सचिव नरेंद्र पांडे कोषाध्यक्ष फखरुद्दीन मोहम्मद फखरुद्दीन उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह रीता गुप्ता विवेक भूषण राजेश कुमार रजक
आदि शिक्षक उपस्थित थे⁠⁠⁠⁠. वही डीओ इफ्तेखार अहमद के आश्वासन पर तालाबंदी समाप्त हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन