जंकशन पर सर्कुलेटिंग एरिया से हटेंगे पुराने क्वार्टर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2017 5:45 AM
मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन परिसर का विस्तार होगा. रेलवे परिसर में अवस्थित पुराने क्वार्टर हटाये जायेंगे. वही रेल कर्मियों के रहने के लिए नये मॉड्यूल की थ्री स्टोरी क्वार्टर बनेगी. आवासीय भवन निर्माण को लेकर डिजाइन तैयार कर ली गयी है. जल्द ही मोतिहारी में भी इस नये मॉड्यूल क्वार्टर का निर्माण होगा. […]
मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन परिसर का विस्तार होगा. रेलवे परिसर में अवस्थित पुराने क्वार्टर हटाये जायेंगे. वही रेल कर्मियों के रहने के लिए नये मॉड्यूल की थ्री स्टोरी क्वार्टर बनेगी. आवासीय भवन निर्माण को लेकर डिजाइन तैयार कर ली गयी है. जल्द ही मोतिहारी में भी इस नये मॉड्यूल क्वार्टर का निर्माण होगा. बुधवार को बापूधाम मोतिहारी स्टेशन निरीक्षण को पहुंचे समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक आर के जैन ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को प्लान कर सर्कुलेटिंग एरिया से क्वार्टर हटाने का निर्देश दिया. कहा कि धीरे-धीरे स्टेशन परिसर में बनी पुराने क्वार्टर को खाली कराने की कवायद शुरू कर दे.
वही मंडल स्तर पर तैयार नये मॉड्यूल आधारित थ्री स्टोरी भवन का निर्माण करे. निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक के बाहरी परिसर के बीच ऊपर से गुजरी हाइ वोल्टेज विद्युत तार को हटाने का निर्देश दिया. कहा कि यात्री सुरक्षा को लेकर यह ठीक नहीं है. इससे कभी भी खतरा हो सकता है. जिसके मद्देनजर डीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया के बीच से विद्युत पोल को साइड में शिफ्ट करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में कूड़ाघर के पास फैले कूड़ा एवं कचड़ा को देख नाराजगी जतायी साथ हटाने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










