महिला को पीटा प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2017 4:24 AM
मोतिहारी : लखौरा से वापस अपने घर सीतामढ़ी लौट रही एक दलित महिला को रास्ते में घेर मारपीट की गयी. इस संंबंध में सीतामढ़ी के बैरगनिया शेखौना निवासी पीड़िता रामावती देवी ने अजा/ जजा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें लखौरा के नागेश्वर प्रसाद, विनोद प्रसाद, मुनीब सहनी, महंथ सहनी व जितेंद्र सहनी को […]
मोतिहारी : लखौरा से वापस अपने घर सीतामढ़ी लौट रही एक दलित महिला को रास्ते में घेर मारपीट की गयी. इस संंबंध में सीतामढ़ी के बैरगनिया शेखौना निवासी पीड़िता रामावती देवी ने अजा/ जजा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें लखौरा के नागेश्वर प्रसाद, विनोद प्रसाद, मुनीब सहनी, महंथ सहनी व जितेंद्र सहनी को आरोपित किया है.
बताया कि बेटी की ससुराल आयी थी. उससे मिलकर वापस लौट रही थी, तो ब्रह्मस्थान के पास उक्त आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










