पिकअप से कुचल कर बच्चे की मौत, जाम

Updated at : 08 Jun 2017 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप से कुचल कर बच्चे की मौत, जाम

मधुबन : थाने क्षेत्र के जितौरा बांध स्थित एनएच 104 पर पिकअप ने एक पांच वर्ष के मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस दौरान बाइक सवार तीनों लोगों को हल्की चोटे आयी है. विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर िदया. जितौरा गांव के भरत राम के घर […]

विज्ञापन

मधुबन : थाने क्षेत्र के जितौरा बांध स्थित एनएच 104 पर पिकअप ने एक पांच वर्ष के मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस दौरान बाइक सवार तीनों लोगों को हल्की चोटे आयी है. विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर िदया.

जितौरा गांव के भरत राम के घर से शादी समारोह से उनके बहनोई किशोर राम, पत्नी रिंकी देवी व उसका पांच साल का बेटा दिलखुश व दीपेश एक ही बाइक से पीपरा थाने के परशुरामपुर जा रहे थे.
तीनो बांध स्थित एनएच 104 पर पहुंचे. ट्रैक्टर से साइड लेने के दौरान बाइक असंतुलित हो गया. इस दौरान पांच माह का दिलखुश अपनी मां की गोदी से फिसलकर गिर गया. जब तक बच्चा उठाया जाता चकिया की तरफ से आ रही अनियंत्रित पीकअप बच्चे को रौंदते हुए भाग निकला, जिसे लोगो ने खदेड़कर चोरमा के पास पकड़ लिया.
एसआइ सीबी पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. वही पकड़ीदयाल पुलिस पीकअप और चालक को कब्जे में ले लिया है. वही घटना में मासूम बच्चे की मौत से परिवार में चीख पुकार मचा हुअा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन