उपेंद्र हत्याकांड का आरोपित मखन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2017 4:46 AM
मधुबन (मोतिहारी) : थाने क्षेत्र के पकड़िया गांव से पुलिस ने उपेंद्र बैठा हत्याकांड के मुख्य आरोपित मखन बैठा को मंगलवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मखन पर अपने ही भतीजे उपेंद्र की हत्या का आरोप है. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ की जा रही है. घटना को लेकर मृतक के पिता लखन […]
मधुबन (मोतिहारी) : थाने क्षेत्र के पकड़िया गांव से पुलिस ने उपेंद्र बैठा हत्याकांड के मुख्य आरोपित मखन बैठा को मंगलवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मखन पर अपने ही भतीजे उपेंद्र की हत्या का आरोप है. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ की जा रही है. घटना को लेकर मृतक के पिता लखन बैठा ने थाने में मखन बैठा,
संजय बैठा और रंजय बैठा को आरोपित किया था. मामले अभी तक दो आरोपी फरार है. यहां बताते चले कि छह मई की रात भोज खाने के दौरान पूर्व में शादी काटने के विवाद में हुई मारपीट में उपेंद्र को चाकू मार दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










