तुरकौलिया में जमीन विवाद में चाकूबाजी, एक घायल

Updated at : 07 Jun 2017 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
तुरकौलिया में जमीन विवाद में चाकूबाजी, एक घायल

तुरकौलिया : थाने क्षेत्र के जयसिंहपुर उत्तर पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर चाकूबाजी में शंभू टोला के जमालुद्दीन घायल हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर जमालुद्दीन ने पुलिस को आवेदन दिया है. पुलिस को बताया है कि सेमराही घाट के पास तेरह कठ्ठा जमीन है. उस जमीन […]

विज्ञापन

तुरकौलिया : थाने क्षेत्र के जयसिंहपुर उत्तर पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर चाकूबाजी में शंभू टोला के जमालुद्दीन घायल हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर जमालुद्दीन ने पुलिस को आवेदन दिया है.

पुलिस को बताया है कि सेमराही घाट के पास तेरह कठ्ठा जमीन है. उस जमीन पर कब्जा की नियत से सोरही गांव के राकेश सहनी, हरि सहनी, यादो सहनी, सुरेंद्र सहनी, सुरेश भगत सहित अन्य लोग हरवे हथियार से लैस होकर पहुंचे. जमीन पर डरेर बांधने लगे. विरोध करने पर हरि सहनी ने चाकू मार घायल कर दिया. वहीं सुरेंद्र सहनी ने टंगूली से हमला कर पॉकेट से चार हजार कैश छीन लिया. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन