छह घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित, बढ़ी परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2017 4:32 AM
मोतिहारी : अरेराज में निर्माणाधीन पावर ग्रिड से मोतिहारी को जोड़ने को लेकर चल रहे निर्माण कार्य के कारण बेलीसराय उप केंद्र सहित बरियारपुर, रघुनाथपुर और बालगंगा फीडर में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही. सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उमस भरी गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की […]
मोतिहारी : अरेराज में निर्माणाधीन पावर ग्रिड से मोतिहारी को जोड़ने को लेकर चल रहे निर्माण कार्य के कारण बेलीसराय उप केंद्र सहित बरियारपुर, रघुनाथपुर और बालगंगा फीडर में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही. सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उमस भरी गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी.
दिनभर उमस भरी गर्मीं से लोग परेशान रहे. बताते चले कि बेलीसराय उपकेंद्र से जुड़े चांदमारी, एकौना, शांतिपुरी, बेलबनमा, बेलीसराय, सदर अस्पताल, श्रीकृष्णनगर, न्यू अगरवा, आनंदपुरी आदि क्षेत्रों में लोग परेशान रहे. कार्यपालक अभियंता अजय कुमार मिश्र ने बताया कि पावर ग्रिड से मोतिहारी को जोड़ने को लेकर निर्माण कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










