दो जगहों से लाखों की चोरी

Updated at : 06 Jun 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
दो जगहों से लाखों की चोरी

हरसिद्धि : थाना क्षेत्र के अलग अलग दो धरो ने अज्ञात चोरों ने रविवार की रात्रि घर में घुसकर लाखों की समान सहित 65 हजार नगद चुरा लिया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि घीवाढार पंचायत के लौकरिया गांव निवासी विन्दा सहनी दम्पति सहित गर्मी के कारण घर के बरामदे में […]

विज्ञापन

हरसिद्धि : थाना क्षेत्र के अलग अलग दो धरो ने अज्ञात चोरों ने रविवार की रात्रि घर में घुसकर लाखों की समान सहित 65 हजार नगद चुरा लिया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि घीवाढार पंचायत के लौकरिया गांव निवासी विन्दा सहनी दम्पति सहित गर्मी के कारण घर के बरामदे में सो गए.

जिसका लाभ उठाकर चोरो ने बास के सीढ़ी लगाकर घर के छत पर चढ़ गये और अंदर जाकर चारो तरफ से दरवाजे को बंद कर अलमीरा व बक्सा में रखे गए करीब 2 लाख का जेवर ,65 हजार नगद कपड़ा वर्तन बैक पासबुक आदि कागजात लेकर भग निकले. वही मटियरिया गांव निवासी प्रभु प्रसाद के घर में भी बास के सहारे छत पर चढ़कर अंदर जाकर पेटी में रखे गए लाखो की जेवर कपड़ा वर्तन चुरा लिया. इस सम्बन्ध में लौकरिया से विंदा सहनी द्वारा आवेदन मिला है. जिस पर जांच किया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों की पहचान बहुत जल्द कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन