Buxar News: चौसा में रिहायशी इलाकों के करीब पहुंचा बाढ़ का पानी, प्रशासन एलर्ट

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 20 Jul 2025 9:56 PM

विज्ञापन

कर्मनाशा नदी में आये बाढ का प्रभा

विज्ञापन

चौसा

. गंगा नदी के जलस्तर में बढोतरी से कर्मनाशा नदी में आये बाढ का प्रभाव रविवार को बनारपुर गांव में दिखने लगा है. बनारपुर गांव में फैले बाढ का पानी उत्तरी छोर पर रिहायशी इलाके के करीब पहुँच गया. ग्रामीणों ने बताया कि बनारपुर चौधरी मुहल्ले में दर्जन भर परिवारों का झोपड़ीनुमा व पक्का घर के करीब पानी पहुंच चूका है. जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है अगर यही रफ्तार रहा तो सोमवार तक दर्जन भर परिवार बाढ से प्रभावित हो सकते है. उधर बाढ़ का पानी चौसा गोला स्थित एमसी कालेज परिसर में भी घुस चुका है. उधर चौसा-मोहनियां मार्ग पर अखौरीपुर गोला स्थित पुल के पास हाईवे महज ढाई से तीन फीट निचे बाढ़ का पानी बह रहा है. पानी बढ़ने की रफ्तार यही रही तो अगले कुछ दिनों में हाईवे से ऊपर बाढ़ का पानी बहने लगेगा.

सैकड़ों एकड़ खेतों में घुसा बाढ़ का पानी, लाखों की सब्जी की फसले बर्बादगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से कर्मनाशा नदी में पानी दबाव से सैकड़ों एकड़ खेतों में लगी फसल पानी में डुबने से बर्बाद हो गया. खासकर बनारपुर, नरबतपुर, चौसा, खिलाफतपुर गांवों के किसानों का सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गया है. इधर गंगा किनारे खेतों में लगी लाखों की सब्जी की फसल बाढ़ के पानी में डूबने से बर्बाद हो गई. फसल डूबने से उक्त गांव के पशुपालकों को पशुओं के लिए चारा का जुगाड़ करना काफी मुश्किल हो सकता है. गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी से क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों में काफी भय बना हुआ है. गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के चौसा, नरबतपुर तथा कर्मनाशा नदी के किनारे बसे बनारपुर, सिकरौल, रोहिनीभान, तिवाय, रामपुर आदि गांव के लोग काफी सहमे-सहमे दिखाई देने लगे है. हालांकि अभी उक्त गांव के पास ही बाढ़ का पानी पंहुचा है. परंतु जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है उससे लोगों की चिंता लाजिमी है. फिलहाल बाढ़ के पानी में सैकड़ों एकड़ फसलें डूबी है. जिससे किसान काफी चिंतित है. सीओ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, नोडल आफिसर्स को चेतायाक्षेत्र में बाढ़ आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन काफी सक्रिय है. और 24घंटे जलस्तर पर पैनी नजर रखे हुए है. आपदा प्रबंधन द्वारा बाढ़ जैसी विभिषका से लड़ने की तैयारी कर लिया गया है. रविवार को अंचलाधिकारी उद्धव मिश्रा द्वारा प्रखंड के रोहिनीभान, सिकरौल, तिवाय व बनारपुर आदि बाढ़ से प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया गया तथा आपदा प्रबंधन के तहत चौसा अंचल में पूर्व से की गई तैयारियों से रूबरू होते हुए कर्मियों व नोडल आफिसर्स को बाढ़ की स्थिति पर बराबर नजर रखने का शख्त निर्देश आपदा प्रबंधन निगरानी समिति को दिया गया. और कहा गया है कि अपने स्तर से गंगा व कर्मनाशा नदियों के पानी पर विशेष नजर रखे और किसी भी आपदा के लिए यथाशीघ्र कंट्रोल रूम को सूचित करे. सीओ ने बताया कि अभी बनारपुर गांव के निचले हिस्से में कुछ घरों तक बाढ़ का पानी घुसा है. प्रशासन राहत व बचाव कार्य को लेकर काफी सतर्क है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन