ePaper

Buxar News: महादलित टोला का डीएम ने की निरीक्षण

Updated at : 10 Jul 2025 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: महादलित टोला का डीएम ने की निरीक्षण

स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित महादलित टोला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ विद्यानंद सिंह ने पहुंच कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया

विज्ञापन

ब्रह्मपुर. स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित महादलित टोला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ विद्यानंद सिंह ने पहुंच कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया. इस दौरान डीएम ने जीविका दीदी और ग्रामीणों से संवाद कर अभियान की जानकारी साझा कर प्रोत्साहित किया. सभी पात्र नागरिकों से एक-दूसरे की मदद करते हुए फॉर्म को जल्द से जल्द भरकर बीएलओ को जमा करने की अपील की.उन्होंने अभियान को समुदाय आधारित सहयोग से सफल बनाने पर विशेष जोर दिया. डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले भर में चल रहे अभियान के तहत बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संकलन किया जा रहा है. इसलिए इसमें सक्रियता से सहयोग करें. वहीं डीएम ने जायजा लेने के दौरान पुनरीक्षण कार्य में जुड़े कर्मियों को चेताया कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी बीएलओ सुपरवाइजरों को नियमित रूप से निगरानी करते हुए 100 फीसदी फॉर्म वितरण एवं प्राप्ति सुनिश्चित करना है. फॉर्म वितरण के तुरंत बाद उनका संकलन कर बीएलओ एप पर अपलोडिंग की प्रक्रिया ससमय करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन