बक्सर : चौसा में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरीं छात्राएं, ‘हर घर तिरंगा’ के संदेश से गूंजा शहर
जागरूकता रैली निकालती छात्राऐं | Prabhat Khabar Network
चौसा में ‘हर घर तिरंगा’ को लेकर बालिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली
Buxar News : देश की 79वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को +2 बालिका उच्च विद्यालय चौसा की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली. रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश सिंह ने किया. हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया.
हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
विद्यालय परिसर से प्रधानाध्यापक मिथिलेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. तिरंगा लेकर और देशभक्ति के नारे लगाती छात्राएं मेन रोड होते हुए नगर के विभिन्न चौक-चौराहों तक पहुंचीं. इस दौरान छात्राओं ने लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की.
छात्राओं ने दिया हर घर तिरंगा का संदेश
रैली के दौरान छात्राओं ने आम नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ अपने घरों पर लगाने की अपील की. छात्राओं के जोश और उत्साह ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. नगरवासियों ने भी रैली का स्वागत करते हुए हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग का संकल्प लिया.
तिरंगा हमारी आन-बान-शान : प्रधानाध्यापक
प्रधानाध्यापक मिथिलेश सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को घर-घर तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और इसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने अभिभावकों से भी 13 से 15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की.
शिक्षिकाओं और कर्मियों ने भी लिया हिस्सा
रैली में विद्यालय की शिक्षिकाएं और अन्य कर्मी भी शामिल हुए. छात्राओं के उत्साह को देखकर आसपास के लोग भी प्रभावित हुए. विद्यालय प्रशासन ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगे भी जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
PHOTOS : डॉक्टर से PM तक, इन 10 महिलाओं ने रचा भारत का इतिहास, तस्वीरों में देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











