बक्सर : डुमरांव में बारिश के बाद भी नहीं मिली गर्मी से राहत, 36 डिग्री तापमान और उमस ने किया बेहाल

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : तेज धूप गर्मी के बीच सुनसान पड़ी ग्रामीण सड़क

डुमरांव में हल्की बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। किसान अब अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन

Buxar News : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में एक दिन पहले हुई हल्की बारिश के बावजूद मंगलवार को लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली. तेज धूप और उमस के कारण दिनभर लोग परेशान रहे. बारिश के बाद मौसम सुहाना होने की उम्मीद थी, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी.

डुमरांव में 36 डिग्री पहुंचा तापमान

मंगलवार को डुमरांव का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री रहा. एक दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद भी तापमान में खास गिरावट नहीं आई. तेज धूप के साथ उमस के कारण लोगों को सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस हुई.

धान की फसल के लिए बारिश का इंतजार

स्थानीय लोगों और किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए अभी अच्छी बारिश की जरूरत है. हल्की बूंदाबांदी से खेतों में नमी तो आई, लेकिन इससे गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली. किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में तेज बारिश होगी, जिससे फसलों को पर्याप्त पानी मिलेगा और लोगों को भी गर्मी से राहत मिल सकेगी.

PHOTOS : डॉक्टर से PM तक, इन 10 महिलाओं ने रचा भारत का इतिहास, तस्वीरों में देखें


विज्ञापन
विनित मिश्रा

लेखक के बारे में

By विनित मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन