बक्सर चेकपोस्ट से कोयला लदा ट्रक गायब, डीटीओ-होमगार्ड आमने-सामने वायरल ऑडियो ने खोली पोल
Published by : Vivek Singh Updated At : 16 May 2026 7:23 AM
सांकेतिक तस्वीर
Buxar News: बक्सर जिले में यूपी सीमा से सटे वीर कुंवर सिंह सेतु स्थित परिवहन चेकपोस्ट पर बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है. गुरुवार की रात करीब 3 बजे जांच के लिए रोकी गई, कोयला लदी ट्रक बिना जब्ती प्रक्रिया के गायब हो गई. वायरल ऑडियो ने पोल खोल दिया है. इसके साथ ही परिवहन चेकपोस्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा कर दिया है.
Buxar News🙁मृत्युंजय सिंह) बक्सर जिले में यूपी सीमा से सटे वीर कुंवर सिंह सेतु स्थित परिवहन चेकपोस्ट पर बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है. गुरुवार की रात करीब 3 बजे जांच के लिए रोकी गई, कोयला लदी ट्रक बिना जब्ती प्रक्रिया के गायब हो गई. वायरल ऑडियो ने पोल खोल दिया है. इसके साथ ही परिवहन चेकपोस्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा कर दिया है.
वॉयरल ऑडियो के बाद डीटीओ और होमगार्ड जवानों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है. डीटीओ राजकुमार प्रसाद का आरोप है कि होमगार्ड जवानों ने 15 हजार रुपये की अवैध वसूली कर ट्रक छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि 11 जुलाई की रात भी होमगार्ड ने बालू लदे ट्रक से पैसे लेकर छोड़ा था.
डीटीओ ने संबंधित होमगार्ड जवान से स्पष्टीकरण मांगा
डीटीओ ने संबंधित होमगार्ड जवान से स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान जितेंद्र कुमार तिवारी ने पलटवार किया. उनका कहना है कि परिवहन सिपाही सूरज कुमार ने ट्रक रोका था और चाबी-कागजात देने से मना कर दिया.
सूरज ने कहा था कि सुबह डीटीओ साहब के आने पर फाइन होगा. जितेंद्र के मुताबिक, सुबह ट्रक गायब मिली. मामला तब और गंभीर हो गया जब ट्रक चालक से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ. ऑडियो में चालक दावा कर रहा है कि 15 हजार में डील हुई और जुगाड़ चाबी से ट्रक निकाला गया ताकि भारी जुर्माना न लगे.
होमगार्ड जवानों ने ही आर्थिक लाभ लेकर ट्रक ड्राइवर को भगा दिया
चौंकाने वाली बात यह है कि गायब होने के कई घंटे बाद उसी ट्रक पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. सवाल उठ रहे हैं कि जब ट्रक मौके पर थी ही नहीं तो ओवरलोडिंग जांच कैसे हुई और जुर्माना किस आधार पर तय किया गया. इस संबंध में डीटीओ ने बताया कि होमगार्ड जवानों ने ही आर्थिक लाभ लेकर ट्रक ड्राइवर को भगा दिया है.
जिसके बाद अपनी बचाव को लेकर इस तरह की कारवाई की जा रही है. ड्राइवर से उन्होंने बात की है, उसने भगाने में भुमिका निभाने वाले कर्मी के बारे में जानकारी देने की बात कही है. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
Also Read: नालंदा: राजगीर में मलमास मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










