Buxar News : चौसा कोचस मुख्य पथ के मध्य में जानलेवा बना गढ्ढा, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

Updated:
विज्ञापन
Buxar News

क्षतिग्रस्त पथ की तस्वीर

Buxar News : चौसा कोचस मुख्य पथ के मध्य में जानलेवा बना गढ्ढा, हर समय रहती है दुर्घटना की आशंका

विज्ञापन

Buxar News (पंकज कमल) : राजपुर प्रखंड के भलुहा बाजार के समीप चौसा कोचस मुख्य पथ के बीचो-बीच बने गड्ढे से जानलेवा हो गया है. पानी भरने पर झील बन जाता है.जिससे हादसा होने की संभावना बढ़ गई है. पिछले एक वर्ष से इस पथ के मरम्मत एवं निर्माण का कार्य चल रहा है. फिर भी पथ निर्माण विभाग के द्वारा लापरवाही की वजह से यहां बड़ा गढ्ढा बन गया है. इस पथ से गुजरने वाली गाड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.सबसे बड़ी बात है कि प्रखंड मुख्यालय पर आवश्यक कार्य हेतु प्रतिदिन वरीय अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है.

रास्ता खराब होने से धीमी हो जाती है वाहनों की गति

इस मुख्य पथ से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटी एवं बड़ी गाड़ियों का परिचालन है. गड्ढा हो जाने से अक्सर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. दो जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले इस रोड पर बक्सर से सासाराम तक आने जाने वाले यात्री बसों का भी परिचालन होता है. माल वाहक बड़ी गाड़ियों का भी इस पर परिचालन 24 घंटे रहता है. इस रोड पर कोचाढ़ी, सरेंजा, भलुहा, राजपुर बाजार, नायरा पेट्रोल पंप,करैला डेरा गांव, जमौली, तियरा बघेलवा मोड़,जलहरा के अलावा अन्य जगहों पर बड़ा गढ्ढा बन गया है. हर एक किलोमीटर पर गढ्ढा होने से गाड़ियों की गति बहुत धीमी है. जिसमें सबसे अधिक खराब स्थिति भलुहा मोड़ की है. यहां लगभग दो से ढाई फीट तक गढ्ढा हो जाने से यहां गाड़ियों का जाम लगा रहता है.

हर समय रहती है दुर्घटना की आशंका

इस रास्ते से गुजरने वाली सभी गाड़ियों को रुक कर कुछ देर तक इंतजार करना पड़ता है. जिससे कभी-कभी जाम की भी समस्या हो जा रही है. दोपहिया चालक तो इस गड्ढे में गिरकर घायल भी हो जाते हैं. इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग के जिम्मे है.बावजूद इसे ज्यों का त्यों छोड़ दिया गया है. स्थानीय ग्रामीण पूर्व मुखिया मिथिलेश पासवान,सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यहां तिमुहानी होने से अधिक परेशानी होती है.गड्ढों का मरम्मत होना जरूरी है.

Also Read : Buxar News : अपर समाहर्ता ने किया राजपुर अंचल का औचक निरीक्षण, लंबित राजस्व कार्यों को जल्द निपटाने का निर्देश

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन