बक्सर NH-922 पर सड़क हादसा, बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार तीन ट्रक चालकों को रौंदा

Author Santosh Kant|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
एनएच 922 पर भीषण सड़क हादसा: बालू लदे ट्रक ने तीन चालकों को रौंदा, बगेन के रहने वाले हैं दो घायल, पटना में इलाज जारी

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में एनएच 922 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार तीन ट्रक चालकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 922 आरा रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार और अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार तीन ट्रक चालकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तीनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और सभी का इलाज पटना में कराया जा रहा है.

बगेन के दो युवकों की हालत गंभीर, पटना रेफर हादसे में घायल तीनों चालकों में दो की पहचान बगेन थाना क्षेत्र के मनकी गांव निवासी अमीन यादव और राम भुज यादव के रूप में हुई है. वहीं तीसरे घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी है. तीनों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

लाइन होटल से खाना खाकर लौट रहे थे तीनों चालक जानकारी के अनुसार, अमीन यादव, राम भुज यादव और उनका एक अन्य साथी अपने-अपने ट्रकों को लेकर एनएच 922 से गुजर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे अपने वाहनों को खड़ा किया और खाना खाने के लिए ब्रह्मपुर स्थित एक लाइन होटल चले गए. खाना खाने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस अपने ट्रकों के पास लौट रहे थे.

पीछे से आई मौत बनकर ट्रक ने मारी टक्कर इसी दौरान आरा रोड की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों चालक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई.

पुलिस ने ट्रक किया जब्त, चालक की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने बालू लदे ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

मनकी गांव में पसरा मातम, परिजनों में मचा कोहराम हादसे की खबर मिलते ही मनकी गांव में अमीन यादव और राम भुज यादव के परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजन दोनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.


विज्ञापन
Santosh Kant

लेखक के बारे में

By Santosh Kant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन