बक्सर: एक ही नंबर प्लेट पर दौड़ रहे थे दो ट्रक, ब्रह्मपुर पुलिस ने फर्जीवाड़े के खेल का किया खुलासा

ब्रह्मपुर पुलिस ने वाहन फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले का खुलासा किया है. एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर पर चल रहे दो ट्रकों को जब्त किया गया है. यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर की गई, जिससे बड़े पैमाने पर हो रही टैक्स चोरी और वाहन माफियाओं का पर्दाफाश हुआ है.
Buxar News : ब्रह्मपुर पुलिस ने वाहन फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर पर चल रहे दो ट्रकों को जब्त किया है. पुलिस की यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर की गई, जहां पुरवा गांव और देवकुली के समीप दोनों संदिग्ध वाहनों को पकड़ा गया.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ही नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर दो अलग-अलग ट्रकों से परिवहन कार्य किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनएच-922 पर निगरानी बढ़ाई और घेराबंदी कर दोनों ट्रकों को रोक लिया.
कागजात जांच में खुला फर्जीवाड़े का राज दोनों वाहनों के दस्तावेज और चेचिस नंबर की जांच की गई तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. दोनों ट्रकों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज था और दोनों के चेचिस नंबर भी बिल्कुल समान पाए गए. पुलिस के अनुसार, यह मामला बड़े स्तर पर किए जा रहे फर्जीवाड़े और राजस्व चोरी की ओर इशारा कर रहा है.
टैक्स और परमिट चोरी के खेल की आशंका आशंका जताई जा रही है कि किसी संगठित गिरोह द्वारा चेचिस नंबर में छेड़छाड़ कर एक ही पहचान पर दो वाहनों का संचालन किया जा रहा था. इससे सरकार को लाखों रुपये के टैक्स और अन्य राजस्व का नुकसान पहुंचने की संभावना है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है.
एक ट्रक पर लदा था सीमेंट, मालिक की तलाश जारी जब्त किए गए ट्रकों में से एक पर सीमेंट लदा हुआ था. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन वाहनों का इस्तेमाल किसी अवैध गतिविधि में तो नहीं किया जा रहा था. दोनों ट्रकों को थाने लाकर जिला परिवहन कार्यालय से संपर्क किया गया है, ताकि वास्तविक मालिक और वाहन से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सके.
वाहन माफियाओं में मचा हड़कंप पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फर्जीवाड़े में शामिल लोगों, वाहन माफिया और संभावित मिलीभगत करने वालों की भी जांच की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध तरीके से वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










