विशेष अभियान में बक्सर पुलिस का एक्शन, 11 गिरफ्तार; 17 लीटर विदेशी शराब और दो ट्रक जब्त

बक्सर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर धोखाधड़ी और एनडीपीएस के आरोपियों को गिरफ्तार किया। वाहन जांच में 47,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया और शराब जब्त की गई।
Buxar Police : बक्सर जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई के दौरान 17 लीटर विदेशी शराब, एक मोटरसाइकिल और दो ट्रक भी जब्त किए गए. वहीं वाहन जांच अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 47,500 रुपये जुर्माना वसूला गया.
Buxar News : एनडीपीएस और धोखाधड़ी के आरोपी गिरफ्तार
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान मुख्य कांडों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी और धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को दबोचा गया. दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
शराबबंदी अभियान में छह लोगों पर कार्रवाई
शराबबंदी कानून के तहत चलाए गए अभियान में शराब पीने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं अवैध शराब बरामदगी के मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा गया. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 17 लीटर विदेशी शराब जब्त की.
दो ट्रक और बाइक भी जब्त
विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और दो ट्रकों को भी जब्त किया. जब्त वाहनों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
35 वारंट और सात कुर्की का निष्पादन
अभियान के दौरान न्यायालय से जारी 35 वारंट और सात कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया. वारंट के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया गया.
वाहन जांच में 47,500 रुपये का जुर्माना
यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाए गए वाहन जांच अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 47,500 रुपये जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










