बक्सर: 10 प्रखंडों में 1 से 3 घंटे के बीच होगी भारी बारिश, गरज चमक का डबल अलर्ट, 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर जिले के लिए मौसम विभाग ने तत्काल चेतावनी जारी की है. अगले 2 से 3 घंटे में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन

Buxar Weather Update : बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है.राजधानी पटना सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने बक्सर में अगले 1 से 3 घंटे के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार अगले 1 से 3 घंटे के दौरान जिले के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Rain Alert : IMD ने बक्सर के लिए जारी किया येलो वॉच

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बक्सर जिले के लिए येलो वॉच (Yellow Watch) जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले 1 से 3 घंटे के दौरान मौसम तेजी से बदल सकता है. इस दौरान गरज-चमक, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

image.png
IMD रिपोर्ट

Weather News : इन प्रखंडों में मौसम का अधिक असर

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार बक्सर जिले के इटाढ़ी, केसठ, चक्की, चौगाईं, डुमरांव, नावानगर, बक्सर, ब्रह्मपुर, राजपुर और सिमरी प्रखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे के अंदर मध्यम दर्जे की बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है. स्थानीय स्तर पर तेज हवा और बारिश के कारण दृश्यता भी प्रभावित हो सकती है.

वज्रपात और तेज हवा को लेकर सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवा चलने का भी अनुमान लगाया है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. अचानक मौसम बदलने के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

किसानों को सावधानी बरतने की सलाह

बारिश और तेज हवा की संभावना को देखते हुए किसानों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. खेतों में काम कर रहे किसान मौसम खराब होने पर खुले स्थानों से दूर सुरक्षित जगहों पर चले जाएं. वज्रपात के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मेघ गर्जन और वज्रपात के समय घरों में रहें और जरूरी होने पर ही बाहर निकलें. तेज हवा के दौरान कमजोर संरचनाओं, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूरी बनाए रखें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन