जर्जर मुख्य गेट गिरने से बी-सैप जवान घायल, कुछ दिन पहले प्रशिक्षु की हुई थी मौत

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में जवान का इलाज करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरांव के बी-सैप परिसर में शनिवार को एक दुखद हादसा हुआ, जब जर्जर मुख्य गेट गिरने से ड्यूटी पर तैनात सिपाही ओम प्रकाश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है.

विज्ञापन

Buxar News : डुमरांव के हरियाणा फार्म स्थित बी-सैप परिसर में शनिवार को जर्जर मुख्य गेट अचानक भरभराकर गिर गया. गेट की चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात बी-सैप के सिपाही ओम प्रकाश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद परिसर में अफरातफरी मच गयी. साथी जवानों ने आनन-फानन में घायल सिपाही को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.

विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान जवान पर गिरा भारी-भरकम गेट

बताया जाता है कि बी-सैप परिसर का मुख्य गेट लंबे समय से पुराना और जर्जर हालत में था. शनिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक गेट का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते भारी-भरकम गेट सिपाही ओम प्रकाश ठाकुर के ऊपर जा गिरा. हादसे में उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आयी हैं. गेट गिरने की तेज आवाज सुनकर परिसर में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे और घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल भेजा.

कमांडेंट ने की घटना की पुष्टि

एमपीटीसी के कमांडेंट शैशव यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सिपाही को चोटें आयी हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. घटना के बाद परिसर में जवानों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. खासकर ड्यूटी वाले स्थानों पर मौजूद जर्जर गेट, भवन और अन्य संरचनाओं की नियमित जांच की जरूरत महसूस की जा रही है.

कुछ दिन पहले प्रशिक्षु जवान की हुई थी मौत

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी परिसर में एक प्रशिक्षु जवान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गयी थी. इसके बाद अब जर्जर मुख्य गेट गिरने की घटना ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिये हैं.

जर्जर संरचनाओं की सुरक्षा जांच की मांग

लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए परिसर में मौजूद जर्जर भवनों और अन्य संरचनाओं की सुरक्षा जांच कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है. जवानों की ड्यूटी वाले स्थानों पर जोखिम वाले ढांचों की पहचान कर समय रहते उनकी मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की जरूरत बतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन