बक्सर विधि महाविद्यालय में एलएलबी में नामांकन शुरू, 14 सितंबर तक मिलेगा मौका
जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय | Prabhat Khabar Network
बक्सर के जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में एलएलबी सत्र 2026-27 के लिए नामांकन शुरू हो गया है। छात्र 14 सितंबर तक अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
LLB Enrollment : बक्सर जिले के जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज, बक्सर में एलएलबी प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. विश्वविद्यालय की ओर से समर्थ पोर्टल पर प्रथम मेधा सूची अपलोड कर दी गयी है. साथ ही प्रति सेमेस्टर निर्धारित 24 हजार रुपये शुल्क भी पोर्टल पर अपलोड किया गया है.
प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद होगा नामांकन
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण अली अल्बर्ट ने बताया कि प्रथम मेधा सूची में चयनित आवेदकों को अपने सभी संबंधित प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद महाविद्यालय में नामांकन कराना होगा. नामांकन के लिए छात्रों को दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है.
चयनित छात्रों को महाविद्यालय के काउंटर पर समर्थ पोर्टल पर निर्धारित 24 हजार रुपये शुल्क जमा कर नामांकन सुनिश्चित करना होगा. नामांकन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 को शाम 3 बजे तक निर्धारित की गयी है.
पंजीकृत ई-मेल पर भेजा गया मैसेज
विश्वविद्यालय की ओर से चयनित सभी आवेदकों के पंजीकृत ई-मेल आइडी पर नामांकन से संबंधित संदेश भी भेज दिया गया है. मेधा सूची में शामिल छात्र-छात्राएं महाविद्यालय पहुंचकर अपना नामांकन करा रहे हैं. दूसरे विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले छात्र-छात्राओं को नामांकन शुल्क के अलावा पंजीयन एवं सत्यापन शुल्क अलग से जमा करना होगा.
रविवार को भी होगा नामांकन
छात्रों की अधिक संख्या और कम समय को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने 13 सितंबर, रविवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रखने का निर्णय लिया है. इस दिन भी चयनित छात्र शाम 3 बजे तक महाविद्यालय पहुंचकर अपना नामांकन करा सकते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए