बक्सर: हत्या के प्रयास समेत 9 मामलों का वांटेड अपराधी गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस बरामद
बक्सर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास समेत 9 मामलों में वांछित शातिर अपराधी कप्तान यादव उर्फ विक्रमा यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर से हथियार भी बरामद किए हैं. यह गिरफ्तारी जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.
Buxar News : बक्सर जिले के कई संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर व वांटेड अपराधी कप्तान यादव उर्फ विक्रमा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के नियाजीपुर गांव स्थित उसके घर से हुई. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था.
गुप्त सूचना पर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 11 सितंबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वांछित अपराधी कप्तान यादव अपने घर में हथियार छिपाकर रखा हुआ है. सूचना मिलते ही डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गयी. टीम ने नियाजीपुर स्थित उसके घर पर छापेमारी कर कप्तान यादव को गिरफ्तार कर लिया. बरामद हथियारों के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर तिलक राय के हाता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 9 मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी कप्तान यादव उर्फ विक्रमा यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ बक्सर जिले के विभिन्न थानों में कुल नौ मामले दर्ज हैं. इनमें आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, चोरी और मद्यनिषेध अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं.
छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
छापेमारी टीम में डुमरांव डीएसपी समीर कुमार सिंह, तिलक राय के हाता थानाध्यक्ष पूजा कुमारी, रामदास राय के डेरा थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, रविंद्र कुमार यादव, अभिषेक कुमार, डीआइयू टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए