एससी-एसटी एक्ट के 24 मामले स्पीडी ट्रायल में लंबित, डीएम ने जतायी नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर में एससी-एसटी एक्ट के लंबित मामलों पर डीएम ने नाराजगी जताई है। स्पीडी ट्रायल और सुरक्षा किट न मिलने पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम साहिला की अध्यक्षता में एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 के तहत जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं सतर्कता समिति तथा मैनुअल स्कैवेंजर पुनर्वास अधिनियम, 2013 से संबंधित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई. बैठक में एससी-एसटी एक्ट के लंबित मामलों, पीड़ितों को दी गयी अनुतोष राशि और मैनुअल स्कैवेंजरों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

24 मामले स्पीडी ट्रायल के लिए लंबित

एससी-एसटी एक्ट के लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान 24 मामले स्पीडी ट्रायल के लिए लंबित पाये गये. इस पर डीएम ने अप्रसन्नता जतायी. उन्होंने विशेष लोक अभियोजक को अनुसंधान पदाधिकारी एवं चिकित्सकों की गवाही और न्यायालय में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. डीएम ने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन कराने को कहा.

126 पीड़ितों को मिली 114.80 लाख की अनुतोष राशि

जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 126 पीड़ितों को कुल 114.80 लाख रुपये की अनुतोष राशि दी गयी है. वर्ष 2026 में प्राप्त 77 मामलों में भुगतान की कार्रवाई की गयी है. पांच मामलों में मृतकों के आश्रितों को कार्यालय परिचारी के पद पर नियुक्ति दी गयी है, जबकि तीन मामलों में नियुक्ति की कार्रवाई जारी है. डीएम ने लंबित नियुक्ति मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया.

60 दिनों से अधिक लंबित 19 आरोप-पत्र मामलों की समीक्षा

बैठक में आरोप-पत्र के लिए 60 दिनों से अधिक समय से लंबित 19 मामलों का भी संज्ञान लिया गया. डीएम ने पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय को इन मामलों में समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट नहीं मिलने पर नाराजगी

मैनुअल स्कैवेंजर पुनर्वास अधिनियम के तहत समीक्षा के दौरान नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव में सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराये जाने पर डीएम ने नाराजगी जतायी. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया.

नालियों की सफाई में सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल पर जोर

डीएम ने नालियों एवं मल-विगलन कुंडों की सफाई के दौरान अनिवार्य रूप से सुरक्षा उपकरण और मशीनों के उपयोग का निर्देश दिया. साथ ही, सफाई कार्य में सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर मासिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन