बक्सर: नीट यूजी 2026 में ऑल इंडिया रैंक 141 लाने वाले आदित्य रंजन का भव्य सम्मान, हेरिटेज स्कूल में आयोजित हुआ समारोह; मेधावी छात्र की सफलता पर खुशी

Author Manish mishra|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन
आदित्य रंजन को समानित करते शिक्षक  | Prabhat Khabar Network

आदित्य रंजन को समानित करते शिक्षक

बक्सर के आदित्य रंजन ने NEET UG 2026 में AIR 141 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. हेरिटेज स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में उनके पिता को भी सम्मानित किया गया. आदित्य की मेहनत और लगन से भरी यह कहानी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है.

विज्ञापन

Buxar Neet Result : देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 141 हासिल कर बक्सर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर के छात्र आदित्य रंजन का सोमवार को विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यालय परिवार, शिक्षक और छात्रों ने आदित्य की शानदार उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

समारोह में विद्यालय के निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक और प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने आदित्य रंजन की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि आदित्य की मेहनत और सफलता स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत करने का संदेश देगी.

Success Story : पिता का सम्मान बना समारोह का भावुक पल

सम्मान समारोह के दौरान एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला, जब विद्यालय परिवार ने आदित्य रंजन की सफलता के पीछे उनके पिता सुरेंद्र महतो के योगदान को देखते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया.

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सुरेंद्र महतो को विद्यालय की ओर से अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. बेटे की उपलब्धि के बीच पिता का सम्मान समारोह का सबसे भावुक क्षण बन गया. इस दौरान मौजूद लोगों ने भी इस पल की सराहना की.

Buxar News : आदित्य को स्टेथोस्कोप और मां सरस्वती की प्रतिमा देकर किया सम्मानित

इसके बाद NEET UG में शानदार प्रदर्शन करने वाले आदित्य रंजन को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया. उन्हें भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनने की दिशा में पहला कदम बढ़ाने के प्रतीक के रूप में स्टेथोस्कोप, मां सरस्वती की प्रतिमा और अन्य आकर्षक उपहार प्रदान किए गए.

विद्यालय परिवार ने कहा कि आदित्य ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है. उनकी सफलता यह साबित करती है कि सही दिशा में लगातार प्रयास करने से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

पिता ने विद्यालय के शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

अपने पुत्र की उपलब्धि पर सुरेंद्र महतो भावुक नजर आए. उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आदित्य की सफलता में विद्यालय के मार्गदर्शन और उसके कठिन परिश्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही यह सफलता संभव हो सकी है.

विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आदित्य रंजन की उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है. उनकी सफलता आने वाले विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देगी.

सम्मान समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे. सभी ने आदित्य रंजन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


विज्ञापन
Manish Mishra

लेखक के बारे में

By Manish Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन