बक्सर में विधिक जागरूकता शिविर का समापन, छात्र-छात्राओं को श्रमिक अधिकार से लेकर साइबर धोखाधड़ी से बचाव की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में अतिथि एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : बक्सर में आयोजित त्रिदिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का समापन हुआ. इस दौरान छात्र-छात्राओं और आमजनों को श्रमिक अधिकार, उपभोक्ता संरक्षण, और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया.

विज्ञापन

Buxar News : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के निर्देशानुसार जागृति स्कीम-2026 के तहत आयोजित त्रिदिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का गुरुवार को समापन हो गया. न्याय साक्षरता-जन, जीवन और जगत के लिए विषय पर यह शिविर जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर के सभागार में आयोजित किया गया. शिविर के तीसरे और अंतिम दिन पैनल अधिवक्ता किरण कुमारी एवं पीएलवी अनिशा भारती मुख्य रूप से मौजूद रहीं.

विज्ञापन

श्रमिक अधिकार और उपभोक्ता संरक्षण की दी जानकारी

शिविर के दौरान पैनल अधिवक्ता किरण कुमारी ने छात्र-छात्राओं एवं आमजनों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी विषयों की जानकारी दी. उन्होंने श्रमिक अधिकार, न्यूनतम मजदूरी, कॉन्ट्रैक्ट एवं अल्पकालिक कार्य सुरक्षा, उपभोक्ता संरक्षण, वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव तथा गरीबी उन्मूलन योजनाओं तक पहुंच जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया.

उन्होंने बताया कि आम नागरिक अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर शोषण से बच सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता का लाभ भी उठा सकते हैं.

पेंटिंग के माध्यम से छात्रों ने दिखाई जागरूकता और रचनात्मकता

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने संबंधित विषयों पर पेंटिंग बनाकर अपनी जागरूकता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने कानूनी अधिकारों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया.

Also Read : राजपुर में 107.6 लीटर देशी शराब बरामद, पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा तस्कर

बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम में छात्र अमित विक्रम मिश्रा, विवेक सिद्धार्थ, आकाश कुमार, सोनल कुमारी, रुकिया, प्रिया कुमारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे. वहीं सहायक प्राध्यापक पुष्पा सिंह, माला दास, अखिलेश मंडल, मंगल सिंह, उपेंद्र, वीरेंद्र कुमार, देवेंद्र तथा सहायक कर्मी राकेश, मुकेश, अशोक, धर्मेंद्र, कामेश्वर, मदन, जगरनाथ और चन्दा की भी उपस्थिति रही.

Also Read : एक हफ्ते बाद शांत हुई गंगा जी, जलस्तर में मामूली गिरावट से बक्सर में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत

लीगल एड क्लिनिक प्रभारी ने किया संचालन

कार्यक्रम का संचालन लीगल एड क्लिनिक प्रभारी सहायक प्राध्यापक राजेश कुमार सिंह ने किया. त्रिदिवसीय शिविर के दौरान लोगों को कानूनी अधिकारों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया.

Also Read : बक्सर के 19 पंचायतों में इबी गणना का काम पूरा, अब परिसीमन से बदलेंगे पंचायतों के समीकरण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन