दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में मृत छात्रों को AISA ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल लाइट विजिल आयोजित

Updated:
विज्ञापन

कैंडल मार्च में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के साथ हुए हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों को AISA बक्सर की ओर से कैंडल लाइट विजिल के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई. संगठन ने जर्जर इमारतों और असुरक्षित हॉस्टलों पर सवाल उठाए.

विज्ञापन

Buxar News : दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के साथ हुए हादसे के मृतकों और घायलों को श्रद्धांजलि देने के लिए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की बक्सर जिला कमिटी की ओर से बुधवार देर शाम अंबेडकर चौक पर कैंडल लाइट विजिल आयोजित किया गया. इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने शामिल होकर हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

अंबेडकर चौक पर जुटे छात्र, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का नेतृत्व AISA के बक्सर जिला सचिव अखिलेश ठाकुर ने किया. इस दौरान AISA बक्सर जिला कमिटी के अर्जुन मोरिया, दीपु कुशवाहा, मोहित मौर्या, अनुज कुशवाहा, बक्सर नगर सचिव ओम प्रकाश, प्रमोद, संजय सिंह तथा ऐपवा की जिला सचिव संध्या पाल समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन अखिलेश ठाकुर ने किया.

जर्जर इमारतों और असुरक्षित हॉस्टलों पर उठाये सवाल

इस अवसर पर AISA कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में कमजोर आधारभूत संरचना, जर्जर इमारतों, दरार और सीलन के कारण हॉस्टल ढहने जैसी घटनाएं छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. उन्होंने कहा कि पटना के भिखना पहाड़ी और मुसल्लहपुर हाट जैसे छात्र इलाकों में भी जर्जर इमारतों और असुरक्षित हॉस्टलों के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की जिंदगी को खतरे में डालने वाली ऐसी इमारतों और छात्रावासों को लेकर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए.

Also Read : बक्सर के 19 पंचायतों में इबी गणना का काम पूरा, अब परिसीमन से बदलेंगे पंचायतों के समीकरण

सस्ते और सुरक्षित हॉस्टल उपलब्ध कराने की मांग

AISA ने आरोप लगाया कि दिल्ली से लेकर बिहार तक सरकारें छात्रों की सुरक्षा और शिक्षा के सवाल पर विफल साबित हुई हैं. संगठन ने सभी छात्रों के लिए सस्ते, सुरक्षित और मजबूत हॉस्टल उपलब्ध कराने, घायल छात्रों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने तथा मृत छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की.

Also Read : एक हफ्ते बाद शांत हुई गंगा जी, जलस्तर में मामूली गिरावट से बक्सर में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत

जर्जर छात्रावासों का तत्काल निरीक्षण कराने की मांग

संगठन ने जर्जर हॉस्टल और छात्रावासों का तत्काल निरीक्षण कर उन्हें सुरक्षित बनाने की मांग की. साथ ही छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लॉज एक्ट लागू करने की भी मांग की गयी.

Also Read : बक्सर में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी में छात्रों ने ऊर्जा के भविष्य पर रखे विचार, क्षमा कुमारी रहीं प्रथम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन