Buxar News : अपर समाहर्ता ने किया राजपुर अंचल का औचक निरीक्षण, लंबित राजस्व कार्यों को जल्द निपटाने का निर्देश

औचक निरीक्षण करते अपर समाहर्ता
Buxar News : अपर समाहर्ता ने किया राजपुर अंचल का औचक निरीक्षण, शिथिलता बरतने वाले कर्मियों पर होगी विभागीय कार्रवाई
Buxar News (पंकज कमल) : जिला प्रशासन के सख्त रुख और कार्यशैली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से अपर समाहर्ता अरुण कुमार ने अंचल कार्यालय का सघन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल के विभिन्न पंजियों, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया.अपर समाहर्ता ने राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए FR (फर्स्ट रिस्पॉन्स) परिमार्जन के लंबित मामलों पर नाराजगी जताई. उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परिमार्जन के आवेदनों का निष्पादन समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करें.
शिथिलता बरतने वाले कर्मियों पर होगी विभागीय कार्रवाई
अपर समाहर्ता ने स्पष्ट किया कि कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.अंचलाधिकारी डॉ. शोभा कुमारी ने आश्वस्त किया कि वरीय अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा और निर्धारित समय में सभी लंबित कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा.
Also Read : Jehanabad News : दूध वाहन ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, घटनास्थल पर चालक मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










