Jehanabad News : दूध वाहन ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, घटनास्थल पर चालक मौत

पोस्टमार्टम रूम के बाहर की तस्वीर
Jehanabad News : दूध वाहन ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, घटनास्थल पर चालक मौत, पुलिस ने परिजनों को दी जानकारी
Jehanabad News (संजय अनुराग) : पटना गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर शनिवार की अहले सुबह एक दूध वाहन ने आगे जा रही ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण दूध वाहन के चालक की मौके वारदात पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना अंतर्गत जरूआ गांव निवासी रणधीर कुमार के रूप में हुई है. वह दूध का बोलोरो पिकअप चलता था. कल रात वह पटना से वाहन पर दूध लाकर उसे गया जी पहुंचने के लिए ले जा रहा था. तभी रास्ते में शनिवार की अहले सुबह जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना अंतर्गत कनौदी गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर ओवर ब्रिज के पास उसकी गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई.
तेज थी दूध वाहन की गति
बताया जाता है कि ट्रक में कुछ खराबी आ गई थी जिसके कारण वह काफी धीमी गति से चल रहा था और दूध वाहन चला रहा चालक फुल स्पीड से जा रहा था. इसी में बोलोरो पिकअप वाले इस दूध वहां का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें दूध वाहन के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना के बाद कन्नौदी गांव के लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम करने का प्रयास किया लेकिन कड़ौना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और सड़क जाम को विफल कर दिया. पुलिस ने दूध वाहन और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. इसके बाद लाश को पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया.
पुलिस ने परिजनों को दी जानकारी
मृतक का मोबाइल तो लॉक है किंतु उस पर उसके परिजनों के द्वारा फोन किए जाने पर उन्हें इस घटना की जानकारी दी गई है. कड़ौना थाना प्रभारी देवकांत वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन वैशाली से जहानाबाद के लिए चल चुके हैं. परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह दूध लेकर उसे पहुंचने गया जी जा रहे थे. रात में उनसे बात हुई थी किंतु सुबह में फोन करने पर बात नहीं हो पा रही थी.
Also Read : Arrah News : 17 मई को होगी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










