जहानाबाद में साइकिल और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

Author Avinash kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
साइकिल व मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो घायल

जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र में साइकिल और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Jehanabad News: बभना-शकुराबाद मुख्य मार्ग पर परसबिगहा थाना क्षेत्र के बेलदारी बिगहा गांव के समीप साइकिल और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. घायलों की पहचान बेलदारी बिगहा गांव निवासी साइकिल सवार विजय कुमार और माधवचक गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार युवक के रूप में हुई है.

आमने-सामने की टक्कर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, विजय कुमार साइकिल से बभना की ओर जा रहे थे. वहीं, माधवचक गांव निवासी युवक मोटरसाइकिल से अपने ससुराल आलमपुर जा रहा था. बेलदारी बिगहा गांव के समीप दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

डायल-112 की पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने डायल-112 पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है. चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ है.


विज्ञापन
Avinash Kumar

लेखक के बारे में

By Avinash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन