जहानाबाद में हाईटेंशन तार टूटकर मजदूर पर गिरा, करंट लगने से मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मज़दूर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद जिले के लाखापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. खेत से लौटते समय हाईटेंशन बिजली का तार टूटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है.

विज्ञापन

Jehanabad News: जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव निवासी रामधेनी बिंद के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. वहीं, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामधेनी बिंद गुरुवार की शाम खेत में कृषि कार्य करने के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा. करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को बुलाया. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा गंभीर अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद ले गए. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल में मचा कोहराम

मजदूर की मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में परिजनों के बीच कोहराम मच गया. स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर परसबिगहा थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. उनका कहना है कि हाईटेंशन तारों की नियमित जांच और मरम्मत नहीं होने से लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन