अरवल : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से स्वास्थ्य सेवा हुई आसान, मरीजों को मिल रही सुविधा

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल के भवन की तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अरवल में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल, सुलभ और सुरक्षित बनाया जा रहा है. 5 लाख से अधिक लोगों के आभा कार्ड बन चुके हैं, जिससे डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखना आसान हो गया है. अब घर बैठे टेली-कंसल्टेशन की सुविधा का भी लाभ उठाएं.

विज्ञापन

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी, सुरक्षित एवं डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. इसी क्रम में अरवल जिले में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाने तथा सभी पंजीकृत स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों का डिजिटल पंजीकरण सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है.

विज्ञापन

आभा से डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड की सुविधा

आभा के माध्यम से नागरिक अपने स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकेंगे. मेडिकल रिपोर्ट, जांच परिणाम, प्रिस्क्रिप्शन आदि को व्यवस्थित तरीके से डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया जा सकेगा. एबीडीएम के तहत स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा करने की प्रक्रिया सहमति आधारित है.

7 लाख 33 हजार 132 लोगो का बनेगा कार्ड

आयुष्मान भारत के नॉडल पदाधिकारी नलीन मौर्य ने बताया कि 5 लाख 2 हजार 198 लोगो कि आभा कार्ड बन गया है. जो लक्ष्य का 68.50 प्रतिशत है. साथ ही टेली-कंसल्टेशन की भी सुविधा डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को घर बैठे चिकित्सकीय परामर्श जैसी सुविधाओं तक पहुंच बनाने में सहायता मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन