जहानाबाद: जनता दरबार में 25 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में आयोजित जिला स्तरीय जनता दरबार में आमजनों की 25 शिकायतें आईं. उप विकास आयुक्त ने भूमि विवाद, रोजगार, बिजली, आंगनबाड़ी और जन वितरण प्रणाली से जुड़े मामलों पर अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Jehanabad News : आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष के नेतृत्व में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लैक्स भवन में जिला स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में आमजनों की ओर से कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं. उप विकास आयुक्त ने सभी मामलों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

जमीन विवाद और जमाबंदी से जुड़े कई मामले

जनता दरबार में अंचल अधिकारी, काको से संबंधित गलत जमाबंदी तोड़ने और अतिक्रमण, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर से जमाबंदी सुधार, भू-दान भूमि का अवैध रूप से निबंधन, रैयतीकरण, परिमार्जन, जमीन पर कब्जा और भूमि मापी से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं. भूमि विवाद से जुड़े मामलों में भूमि सुधार उप समाहर्ता को नियमानुसार सुनवाई कर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया.

रोजगार, बैंक ऋण और बिजली से जुड़ी शिकायतें

जनता दरबार में रोजगार के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराने, विद्युत विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने और नाली निर्माण से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए. संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

आंगनबाड़ी भवन और जन वितरण प्रणाली से जुड़े आवेदन

आंगनबाड़ी भवन निर्माण तथा जन वितरण प्रणाली में अनुकंपा के आधार पर अनुज्ञप्ति देने से संबंधित मामले भी जनता दरबार में पहुंचे. इसके अलावा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में किये गये कार्य के विपत्र भुगतान, ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने और अनुग्रह अनुदान राशि के भुगतान से संबंधित शिकायतें भी शामिल रहीं.

अभिलेखों की जांच और स्थल सत्यापन का निर्देश

उप विकास आयुक्त ने परिमार्जन, जमीन पर कब्जा और भूमि मापी से संबंधित मामलों में संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को अभिलेखों की जांच करने के साथ आवश्यक स्थल सत्यापन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी मामलों में समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए और आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े.

पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर

उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ जांच करते हुए तार्किक, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए. संबंधित पदाधिकारी प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें.

आमजनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

उप विकास आयुक्त ने कहा कि ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ की भावना के अनुरूप आमजनों की समस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.

जनता दरबार में उप विकास आयुक्त के साथ अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) तेज नारायण राय, वरीय उप समाहर्ता होता इरफान, वरीय उप समाहर्ता नेहा कुमारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आकांक्षा गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन