जहानाबाद : कॉलेज के प्राचार्य समन्वय बना कर आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र समय पर उपलब्ध कराएं : डीएम

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद डीएम व अन्य अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में बज्रगृह/परीक्षा भवन के निर्माण का कार्य भूमि संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने के कारण रुका हुआ है. डीएम छिरिड. वाई भूटिया ने इस मामले की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मगध विश्वविद्यालय और एसएस कॉलेज के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर जोर दिया गया है.

विज्ञापन

जिले में बज्र गृह/परीक्षा भवन के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता के संबंध में समीक्षा बैठक में डीएम छिरिड. वाई भूटिया ने कहा कि समय पर काम करना सुनिश्चित करें. बैठक में मगध विश्वविद्यालय एवं एसएस कॉलेज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इसमें बताया गया कि बज्र गृह/परीक्षा भवन के निर्माण के लिए लगभग एक से डेढ़ एकड़ भूमि की आवश्यकता है. इसके लिए पूर्व में पत्र के माध्यम से मगध विश्वविद्यालय एवं एसएस कॉलेज को भूमि उपलब्ध कराने तथा आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए सूचित किया गया था.

विज्ञापन

अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिलने से रुका काम

हालांकि, अब तक अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं किए जाने के कारण प्रस्ताव को अग्रेतर कार्रवाई के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भेजा नहीं जा सका है. प्रशासनिक दृष्टिकोण से एस.एस. कॉलेज में उपलब्ध भूमि बज्रगृह/परीक्षा भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त पायी गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा राजस्व शाखा प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

मगध विवि के प्रतिनिधियों को दिया गया निर्देश

इस पर जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मगध विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों एवं एस.एस. कॉलेज के प्राचार्य से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्य से संबंधित प्रस्ताव को शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भेजा जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन