ePaper

Bihar: राजद सांसद का बड़ा दावा, बोले एक साल में गिर जाएगी मोदी सरकार

Updated at : 12 Jun 2024 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: राजद सांसद का बड़ा दावा, बोले एक साल में गिर जाएगी मोदी सरकार

Bihar: बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा दावा किया है. सुधाकर सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार एक साल के अंदर गिर जायेगी. उन्होंने कहा कि घटक दलों के साथ मोदी की भाजपा बहुत दिन सरकार नहीं चला सकती है.

विज्ञापन

Bihar: बक्सर. राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा दावा किया है. बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा है कि मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार एक साल के अंदर गिर जायेगी. यह सरकार अधिक दिनों तक नहीं चलने वाली है. बक्सर लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद सुधाकर इन दिनों जनता के बीच जाकर उनका धन्यवाद कर रहे हैं. इसी कड़ी में सुधाकर सिंह जब अपने विधानसभा के रामगढ़ में पहुंचे तो उन्होंने खुले मंच से कहा कि एनडीए की यह सरकार मजबूत सरकार नहीं है. यह ढीली-ढाली सरकार 5 साल तक चलने वाले नहीं है. इसलिए यदि आने वाले 08 से 12 महीनों में नई सरकार बनें तो इसमें कोई अचंभित होने वाली बात नहीं होगी.

डंके की चोट पर रखेंगे अपनी बात

उन्होंने कहा कि मैं कुछ दिन पहले दिल्ली में था और वहां दो दिनों तक रूका इस दौरान बहुत कुछ सुनने को मिला. इतना ही नहीं इस दौरान कई साथियों ने मेरा इंटरव्यू लिया लेकिन किसी भी चैनल पर मेरी आवाज को दिखाया नहीं गया. आप लोग देखेंगे कि जब सदन चलेगा तो डंके की चोट पर अपनी बात रखूंगा. इसके साथ ही हमारे सहयोगी जो युवा सांसद चुनाव जीतकर आए हैं वो एनडीए की सरकार को घुटने पर ला देंगे.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, जाने कब देगा मॉनसून दस्तक

देश लंबा संघर्ष देखेगा

सांसद सुधाकर सिंह ने यह भी कहा कि हम तो देखे नहीं है लेकिन सुनने में आया है की महात्मा गांधी व बीआर अंबेडकर की मूर्तियां देश की संसद से बाहर कर दी गई है. यह मैं दिल्ली के सड़कों पर कई महत्वपूर्ण संसद सदस्यों के द्वारा सुना है. आने वाले इसी 18 तारीख को उम्मीद है कि जब हम लोग शपथ लेने जाएंगे तो इस बात की तहकीकात भी करेंगे और अगर ऐसा हुआ तो याद रखिएगा यह देश लंबा संघर्ष देखेगा. देश के पूर्वज जिन्होंने इस देश के लिए नेतृत्व किया अगर उसका अपमान हुआ होगा तो हमलोग बर्दाश्त नहीं करेंगे.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन