बक्सर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोरी गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, 3 मोबाइल बरामद

Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

Buxar Railway Station : बक्सर स्टेशन पर RPF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से यात्रियों के चोरी किए गए 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. दोनों आरोपी ट्रेनों में भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देते थे और जुर्म कबूल कर लिया है. इस कार्रवाई के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन

बक्सर से ओंकार नाथ मिश्र की रिपोर्ट
Buxar Railway Station : बक्सर स्टेशन पर ट्रेनों में यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी की घटनाओं पर आखिरकार रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई उस समय की गई जब दोनों आरोपी ट्रेनों में चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ रंगे हाथ पकड़े गए. इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर से सतर्कता बढ़ा दी गई है.

चोरी के तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तारी

आरपीएफ टीम ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 3 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इटाढ़ी निवासी स्व. रामजी चौहान के 24 वर्षीय पुत्र रघु कुमार चौहान और औद्योगिक क्षेत्र थाना के हरिकिशुनपुर निवासी स्व. सिपाही यादव के 42 वर्षीय पुत्र भृगुमुनि यादव शामिल हैं. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिससे चोरी के मामलों की पुष्टि हो गई.

ट्रेनों में भीड़ का उठाते थे फायदा

आरपीएफ के अनुसार, दोनों आरोपी यात्रियों की भीड़ और उनकी लापरवाही का फायदा उठाकर ट्रेनों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गाड़ी संख्या 15483 महानंदा एक्सप्रेस और 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस में यात्रियों के मोबाइल चुराए थे. भीड़भाड़ और यात्रियों की नींद का फायदा उठाकर ये शातिर आरोपी आसानी से वारदात को अंजाम दे देते थे.

जीआरपी को सौंपे गए आरोपी

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया है. आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इनके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है या नहीं.

आरपीएफ की सख्त चेतावनी

बक्सर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यात्रियों से अपील

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल, बैग और कीमती सामानों का विशेष ध्यान रखें. भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में सतर्क रहना बेहद जरूरी है ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

छापेमारी टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में आरपीएफ की टीम ने अहम भूमिका निभाई. टीम में उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, उप निरीक्षक विष्णु शंकर ओझा, सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय, आरक्षी दीपक कुमार, राहुल यादव, सोनाल यादव और करण सिंह शामिल थे.

बक्सर स्टेशन पर हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया है कि रेलवे सुरक्षा बल लगातार यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर सक्रिय है. हालांकि, यात्रियों को भी अपनी सतर्कता बनाए रखना जरूरी है ताकि ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.

Also Read: भरत तिवारी के एनकाउंटर के साथ दफन हो गए कई राज, घर-परिवार का क्या है माहौल, जानिए पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन