शिक्षक से 45 हजार रुपये की लूट

Published at :09 Jan 2014 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक से 45 हजार रुपये की लूट

बक्सर/नावानगर . नावानगर थाना क्षेत्र के सिकरौल नावानगर पथ पर जितवाडीह गांव के समीप गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक शिक्षक से हथियार के बल पर 45 हजार रुपया लूट कर फरार हो गये. मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है. पुलिस के अनुसार नावानगर […]

विज्ञापन
बक्सर/नावानगर . नावानगर थाना क्षेत्र के सिकरौल नावानगर पथ पर जितवाडीह गांव के समीप गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक शिक्षक से हथियार के बल पर 45 हजार रुपया लूट कर फरार हो गये. मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है. पुलिस के अनुसार नावानगर स्थित संस्कृत विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत अयोध्या दूबे गुरुवार की दोपहर नावानगर के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 45 हजार रुपयों की निकासी की थी. संध्या समय शिक्षक वापस अपने गांव धवछुआ लौट रहे थे.इस बीच जितवाडीह गांव के समीप अपराधियों ने रिवाल्वर के बल पर 45 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. लूट के मामले में पुलिस ने नावानगर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन