फार्मर रजिस्ट्री में बक्सर का शानदार प्रदर्शन, पूरे बिहार में हासिल किया तीसरा स्थान

Author Ragini Sharma|Edited by Ragini Shamra
Updated:
विज्ञापन

जिला पदाधिकारी को सम्मानित करते मुख्य सचिव

Bihar Farmer ID: फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बक्सर जिले ने पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया. इस उपलब्धि पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जिला पदाधिकारी साहिल को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

Bihar Farmer ID: बिहार में किसानों को योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से देने के लिए फार्मर आईडी (Farmer ID) पूरे राज्य में बनवाया जा रहा है. इसके जरिए डेटा को डिजिटल किया जा रहा है. इसी पहल को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करते हुए फार्मर रजिस्ट्री के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करते हुए बक्सर जिले ने पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. यह उपलब्धि पूरे जिले की प्रशासनिक सक्रियता को दर्शाती है. साथ ही किसानों से जुड़े कार्यों को तेजी और गंभीरता से आगे बढ़ाया गया है.

मुख्य सचिव ने किया सम्मानित

इस उपलब्धि पर प्रत्यय अमृत ने 30 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी साहिल को सम्मानित किया. उन्हें एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

टीमवर्क और लगातार मॉनिटरिंग का नतीजा

जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरे प्रशासनिक तंत्र के सामूहिक प्रयास को दिया है. उन्होंने बताया कि अपर समाहर्ता की ओर से लगातार निगरानी और समय-समय पर समीक्षा की जाती रही. जिससे कार्य की गति बनी रही. वहीं जिला कृषि पदाधिकारी और कृषि विभाग की सक्रिय भागीदारी ने योजना को सही दिशा में आगे बढ़ाया.

इसके साथ ही प्रखंड, अंचल और पंचायत स्तर पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मियों ने जमीनी स्तर पर मेहनत कर फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को सफल बनाया. इन सभी केकोऑर्डिनेशन और बेहतर टीमवर्क के कारण ही बक्सर जिला यह उपलब्धि हासिल कर सका.

क्या है फार्मर रजिस्ट्री और क्यों है अहम?

फार्मर रजिस्ट्री एक महत्वपूर्ण सरकारी पहल है. जिसके तहत किसानों की पूरी जानकारी—जैसे उनकी भूमि, फसल, पहचान और बैंक विवरण—डिजिटल रूप में दर्ज की जाती है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही और पात्र किसानों तक सीधे पहुंचे. इससे बिचौलियों की भूमिका कम होती है .

सब्सिडी या आर्थिक सहायता सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है. साथ ही, सरकार को सटीक डेटा मिलने से कृषि से जुड़ी नीतियों को बेहतर ढंग से तैयार करने में मदद मिलती है. बक्सर जिले में इस प्रक्रिया को तेजी और पारदर्शिता के साथ लागू किया गया. जिसके कारण जिले ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया.

किसानों को मिल रहा सीधा फायदा

फार्मर रजिस्ट्री के जरिए अब किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल रहा है. इससे फर्जीवाड़ा कम होगा और असली लाभार्थियों तक सहायता पहुंचेगी. बक्सर का यह प्रदर्शन दिखाता है कि सही योजना, बेहतर निगरानी और टीमवर्क से प्रशासनिक कार्यों में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है. आने वाले समय में यह मॉडल अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है.

(बक्सर से मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: पटना में जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, निबंधन कार्यालय से दस्तावेज चुराने पहुंचे गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन