गोलंबर से बाइपास रोड तक लगा जाम, लोग रहे परेशान
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :30 Apr 2026 10:11 PM (IST)
विज्ञापन

विद्यालय के वाहनों के साथ इमरजेंसी वाहन भी जाम में फंसे
विज्ञापन
बक्सर.
नगर में बुधवार की सुबह होने के साथ ही यातायात व्यवस्था चरमरा गयी. लोगों की दिनचर्या सुबह में घर से बाहर का कार्य सड़क पर जाम में फंसकर शुरू हुई. नगर के गोलंबर से सिंडिकेट होते हुए बाइपास रोड में विशेष रूप से जाम रहा. इस दौरान जाम की समस्या कम होने के बाद भी समयांतराल पर जाम की होती रही. दोपहर के बाद आवागमन में अवरोध कम हुआ. इस क्रम में नगर के गोलंबर टर्निंग प्वाइंट के साथ सिंडिकेट पर जाम कायम रहा. वहीं, गोलंबर होेकर यूपी में जाने वाले वाहनों का आवागमन काफी धीमी गति से हुई. जानकारी के अनुसार बुधवार को रात्रि में आई आंधी एवं पानी के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित था, जिसके कारण वीर कुंवर सिंह सेतु से पार कर यूपी जाने वाले वाहनों का संचालन काफी समयांतराल पर हो रहा था. जिससे चौसा एवं अन्य मार्गों नगर होकर आने वाले वाहनें नगर में ही फंसी रही, जिसके बाद सुबह होने के साथ ही विद्यालय एवं नगर के छोटे ऑटो व टोटो वाहनों का संचालन शुरू हो गया, जिसके बाद नगर का हर चौराहा विशेष रूप से चॉक कर गया. वाहनों की गति पर विराम लग गया. बक्सर-पटना फोरलेन पर दो से तीन कतारों में वाहन खड़ा हो गये, जिससे फोरलेन पर वाहनों का संचालन रूक-रूक कर हुआ. इस दौरान घंटों एक ही स्थान पर वाहन खड़ा रह गये. जाम में इमजरेंसी वाहनों के साथ अधिकारियों के वाहन भी फंसे रहे. एंबुलेंस, विद्यालय के वाहन, ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों भी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई यात्रियों का ट्रेन भी छुट गया. हालांकि नगर चॉक हो जाने के बाद पुलिस जवान सड़क पर उतरे और कमान संभाला. पुलिस जवान भी जाम के आगे नतमस्तक दिखे.विद्यालय के वाहन चले दो से तीन घंटे लेट
: जिला प्रशासन एवं ट्रैफिक विभाग की ट्रैफिकिंग नगर में अक्सर फेल हो रही है. जिसके कारण नगर के लोगों को खामियाजा भु्गतना पड़ रहा है. इस बीच गुरूवार को विद्यालय के वाहनों के संचालन में काफी परेशानी हुई. सुबह विद्यालय के वाहनों एवं ऑटो रिक्सा के सड़क पर आने के बाद जाम की समस्या हो गई. नगर पूरी तरह से चौक हो गया था. नगर के बाईपास रोड के साथ ही अन्य जुड़े सड़कों पर जाम कायम रही. दोपहर के समय में आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका. विद्यालय के वाहनों के देर से संचालित होने से बच्चे विद्यालय में देर से पहुंचे.बक्सर पटना फोरलेन पर लगी रही दलसागर तक जाम :
नगर के गोलंबर पर जाम की स्थिति सोन नदी के बालू लेकर आने वाले वाहनों के कारण ज्यादा हो रही है. इस बीच प्रकृति की मार एवं नगर में महत्वपूर्ण तिथियों के गंगा स्नान ने नगर वासियों की जीवन शैली प्रभावित कर दिया है. बालू के ट्रकों के कारण नगर के गोलंबर से फोरलेन एवं रात्रि से सुबह तक नगर की सड़क जाम में तब्दिल रहती है. सुबह में विद्यालय के वाहनों एवं अन्य वाहनों की आवागमन बढ़ जाने से जाम की समस्या प्रतिदिन नगर वासियों को भुगतना पड़ रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










