कोईलवर-बक्सर गंगा पाथवे को कैबिनेट की मिली हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन
कोईलवर-बक्सर गंगा पाथवे को कैबिनेट की मिली हरी झंडी

गंगा किनारे बनने वाले पथवे से बक्सर को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मिलेगा ऊंचाई

विज्ञापन

बक्सर.

जिले के लिए बड़ी सौगात मिली है. बिहार कैबिनेट ने कोईलवर से बक्सर तक 90 किमी लंबे गंगा पाथवे परियोजना को मंजूरी दे दी है. यह मंजूरी बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी की पहल पर मिली है. जिन्होंने विधानसभा में कोईलवर से बक्सर तक सुगम संपर्क की मांग उठाई थी. इस अत्याधुनिक पाथवे से बक्सर और पटना के बीच आवागमन तेज और आसान होगा. ग्रामीण-शहरी दूरी घटेगी और आपातकालीन सेवाओं को भी सहूलियत मिलेगी. परियोजना से बक्सर में व्यापार, कृषि उत्पादों का परिवहन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर खुलेंगे. मंजूरी के बाद बक्सर में उत्साह का माहौल है. विधायक ने इसको लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के प्रति आभार जताया है. गंगा किनारे बनने वाला यह पथवे बक्सर को आर्थिक और सामाजिक रूप से नई ऊंचाई देगा.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन