बक्सर रेल रूट रहा बाधित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Dec 2013 10:32 PM (IST)
विज्ञापन

संवाददाता,बक्सर सोमवार को बिहिया में छात्रों द्वारा परीक्षा से संबंधित मांगों को लेकर रेल चक्का जाम किये जाने से बक्सर स्टेशन पर लगभग डेढ़ घंटा तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा. अप और डाउन की विभिन्न ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही. आलम यह रहा कि यात्रियों को भारी फजीहत ङोलनी पड़ी. एक तरफ जहां […]
विज्ञापन
संवाददाता,बक्सर
सोमवार को बिहिया में छात्रों द्वारा परीक्षा से संबंधित मांगों को लेकर रेल चक्का जाम किये जाने से बक्सर स्टेशन पर लगभग डेढ़ घंटा तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा. अप और डाउन की विभिन्न ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही. आलम यह रहा कि यात्रियों को भारी फजीहत ङोलनी पड़ी. एक तरफ जहां कुहासे के कारण पिछले कई दिनों से लगातार ट्रेनों के विलंब परिचालन से यात्रियों को परेशानी हो रही थी. वहीं सोमवार के दिन जाम के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ गयी. ट्रेनों में सवार यात्रियों की भीड़ रेलवे विभाग से सूचना लेने के लिए पूछताछ केंद्र पर जमावड़ा लगा हुआ था. यात्रियों ने बताया कि जाम के कारण ट्रेनों के विलंब परिचालन के कारण वे प्लेटफॉर्म पर घंटों बैठे रहे. ठंड के कारण बच्चे, बुजुर्गो को काफी परेशानी ङोलनी पड़ी. प्लेटफॉर्म पर बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को इधर उधर टहल कर ट्रेनों के आने तक इंतजार करना पड़ा. यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के विलंब परिचालन से यात्री अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में घंटों विलंब रहे. जिससे महत्वपूर्ण कार्य से जा रहे यात्रियों को काफी परेशानी व नुकसान उठाना पड़ा. जाम के कारण ट्रेनों के विलंब होने के बाद यात्रियों में स्थिति की जानकारी लेने के लिए पूछताछ केंद्र पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी. दिल्ली जाने के लिए आये विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु दिल्ली जाना था. लेकिन ट्रैक जाम से हो रही देरी के कारण वे काफी चिंतित थे. वे ट्रेन के घंटों विलंब होने की परेशानी को लेकर काफी दुखी थे. वहीं रामाशंकर यादव को बनारस बीएचयू में भरती अपनी मां को देखने जाना था. लेकिन ट्रेनों के विलंब होने के कारण उनकी चिंता बढ़ती जा रही थी.
ट्रेनों के विलंब होने से ऐसे कई यात्री दिखे जो अपनी बेबसी का रोना रो रहे थे. 2391 अप श्रमजीवी एक्सप्रेस कारीसाथ में खड़ी रही, 2141 अप लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस बिहिया स्टेशन के समीप और सिकंदराबाद एक्सप्रेस कुलहड़िया में खड़ी रही. वहीं डाउन की तरफ जाने वाली 3134 बनारस सियालदह बनाही में खड़ी रही और डीएमयू रघुनाथपुर में खड़ी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










