दस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Published at :14 Dec 2013 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
दस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नावानगर(बक्सर). बिजली चोरी के खिलाफ शनिवार को पूरे दिन छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान का नेतृत्व विद्युत विभाग के जेइ असरार हुसैन ने किया. इस अभियान के तहत सिकरौल थाना के वसमनपुर , सिकरौल गांव और सिकरौल लख बाजार में वृहद पैमाने पर छापेमारी की गयी. इस दौरान कुल 10 लोगों को बगैर कनेक्शन […]

विज्ञापन

नावानगर(बक्सर). बिजली चोरी के खिलाफ शनिवार को पूरे दिन छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान का नेतृत्व विद्युत विभाग के जेइ असरार हुसैन ने किया. इस अभियान के तहत सिकरौल थाना के वसमनपुर , सिकरौल गांव और सिकरौल लख बाजार में वृहद पैमाने पर छापेमारी की गयी. इस दौरान कुल 10 लोगों को बगैर कनेक्शन के चोरी से बिजली जलाने के आरोप में पकड़ा गया. 10 में से 5 लोग घरेलू उपयोग और 5 व्यावसायिक उपयोग करते पकड़े गये. इसकी जानकारी देते हुए जेइ ने बताया कि पप्पू जायसवाल, किशन कुमार जायसवाल, राम आशीष पांडेय, रमेश चौधरी समेत 10 लोगों के खिलाफ सिकरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया कि चोरी से बिजली का घरेलू उपयोग करने वाले 5 लोगों पर 29 हजार के हिसाब से 1 लाख 45 हजार, व्यावसायिक उपयोग पर 33 हजार के हिसाब से 1 लाख 65 हजार जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन