जाम की सड़क

Published at :14 Dec 2013 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
जाम की सड़क

कई बार जनता दरबार में भी जा चुका है मामला जाम से दो घंटे यातायात रहा बाधित संवाददाता,बक्सर नगर के विश्वामित्र कॉलोनी के लोग वर्षो से नाले की सफाई की मांग कर रहे थे. इसके लिए कई बार नप कार्यालय का चक्कर भी लगाया. लेकिन कार्रवाई सिफर देख आखिरकार लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और […]

विज्ञापन

कई बार जनता दरबार में भी जा चुका है मामला

जाम से दो घंटे यातायात रहा बाधित

संवाददाता,बक्सर

नगर के विश्वामित्र कॉलोनी के लोग वर्षो से नाले की सफाई की मांग कर रहे थे. इसके लिए कई बार नप कार्यालय का चक्कर भी लगाया. लेकिन कार्रवाई सिफर देख आखिरकार लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग सड़क पर उतरने को विवश हो गये.शनिवार को लोगों ने अपने गुस्से का इजहार कॉलेज गेट के समीप सड़क जाम कर किया. इस दौरान लोग नगर परिषद के खिलाफ रोषपूर्ण नारेबाजी कर रहे थे. सड़क जाम के कारण एनएच 84 करीब दो घंटा बाधित रहा. वाहनों के परिचालन बंद होने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई. सदर एसडीओ अवधेश आनंद मौके पर पहुंच कर लोगों को नाले की सफाई तुरंत कराने का आश्वासन दिया. तब जाकर लोगों ने जाम को हटाया. सदर एसडीओ के निर्देश पर नप ने तत्काल 20-25 सफाई कर्मियों को नाले की सफाई के लिए भेजा. देर दोपहर तक सफाई कर्मी नाले की सफाई में लगे रहे. उल्लेखनीय है कि विश्वामित्र कॉलोनी में नाला जाम के कारण सालों भर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. हर रोज आने जाने वाले लोगों को भारी फजीहत उठानी पड़ती है. मुहल्ले के जगदीश सिंह ने नाले की सफाई के लिए नप के कार्यालय में 27 जून 2012 को पहला आवेदन दिया था. इसके बाद कई बार आवेदन दिया गया. लेकिन विभाग लापरवाह बना रहा.श्री सिंह ने नाला सफाई नहीं किये जाने पर आरटीआइ से इसकी जानकारी लेनी चाही थी. जिसका जवाब भी इन्हें असंतोषजनक मिला था. इस मांग को लेकर श्री सिंह कई बार जिला जनता दरबार में भी जा चुके है. इतना ही नहीं सड़क विद्युत विभाग से सटे होने के कारण नाला का गंदा पानी विद्युत परिसर में भी जाता रहा है. जिसे रोकने के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता ने भी नप को लिखित आवेदन देकर नाले की सफाई की मांग किया था. बावजूद इसके स्थिति यथावत रही. लोगों ने बताया कि हर बार नप के पदाधिकारी केवल आश्वासन देने का काम किया है. आखिरकार शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोग अपने घरों से निकल नाला की सफाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आये. दो घंटों की इस सड़क जाम में शहर की यातायात पूरी तरह चरमरा गयी थी.

नप अध्यक्ष ने कहा

हर बार नाला सफाई के लिए कदम उठाया गया है, लेकिन कुछ लोगों के विरोध के बाद सफाई बाधित हुआ. इस बार नाले की सफाई को हर हाल में पूरा किया जायेगा. सफाई कराने के लिए फिलहाल 20-25 मजदूरों को लगाया गया है.रविवार से अतिरिक्त मजदूरों को लगा कर नाले की सफाई युद्ध स्तर पर किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन