अपराधी फरार बाइक और शराब की बोतलें बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2015 2:01 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : मंगलवार की रात एक अपराधी को पकड़ने में पुलिस विफल रही. अपराधी काफी तेजी से बाइक से बाइपास रोड होते हुए सिंडिकेट की ओर जा रहा था. पुलिस को संदेह हुआ, तो उसका पीछा की. अपराधी पुलिस की सक्रियता को देख बाइपास रोड स्थित शनिचरा बाबा मंदिर के पास अपनी होंडा साइन बाइक […]
विज्ञापन
बक्सर : मंगलवार की रात एक अपराधी को पकड़ने में पुलिस विफल रही. अपराधी काफी तेजी से बाइक से बाइपास रोड होते हुए सिंडिकेट की ओर जा रहा था. पुलिस को संदेह हुआ, तो उसका पीछा की.
अपराधी पुलिस की सक्रियता को देख बाइपास रोड स्थित शनिचरा बाबा मंदिर के पास अपनी होंडा साइन बाइक नंबर यूपी 60 क्यू 6320 को छोड़ कर फरार हो गया. अपराधी ने बाइक के साथ एक सफेद झोला छोड़ रखा था, जिसमें 200 एमएल की 81 देसी शराब की बोतलें थीं. अंधेरा होने की वजह से पुलिस उसके भागने के रास्ते को नहीं देख पायी. हालांकि आस-पास सर्च किया गया. फिर भी अपराधी पुलिस के हाथ नहीं आया. थाना प्रभारी राजबिंदु प्रसाद ने बताया कि अंधेरा का लाभ उठाकर अपराधी भाग गया. हालांकि बाइक किसकी है. इसकी खोजबीन चल रही है.
मारपीट में तीन घायल : बक्सर. कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के टुड़ीगंज में एक ही परिवार में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गयी, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों में राहुल कुमार, मुन्ना प्रसाद एवं अंजु कुमारी शामिल हैं. सदर अस्पताल में इलाज कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










