आंधी से रघुनाथपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गिरा पेड़, रेल परिचालन रहा प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
आंधी से रघुनाथपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गिरा पेड़, रेल परिचालन रहा प्रभावित

अप लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ा आंशिक असर

विज्ञापन

ब्रह्मपुर.

बुधवार की शाम आये भीषण आंधी-तूफान ने जनजीवन के साथ-साथ रेल परिचालन को भी बुरी तरह प्रभावित किया है. रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के अप लाइन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक विशाल पेड़ अचानक उखड़कर ट्रैक पर गिर गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी खड़ी थी. तेज हवाओं के कारण गिरा पेड़ सीधे मालगाड़ी के पहियों और ट्रैक के बीच आ गया, जिससे रेल लाइन पूरी तरह बाधित हो गया. हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान तुरंत पहुंच गये. सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल की घेराबंदी की गयी और प्रभावित ट्रैक को सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. रेल प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी टीम को मौके पर तैनात किया है. रेलवे के वरीय अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक से पेड़ को हटाकर यातायात बहाल करने के लिए प्रयास युद्धस्तर पर जारी है. जल्द ही ट्रैक को पूरी तरह खाली कर ट्रेनों का आवागमन सामान्य कर दिया जायेगा. इस घटना के कारण अप लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों की आवाजाही पर आंशिक असर पड़ा है, जिसे दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन