रिजल्ट आते ही साइबर कैफे में उमड़ी भीड़

Published at :21 May 2015 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
रिजल्ट आते ही साइबर कैफे में उमड़ी भीड़

बक्सर : इंटर विज्ञान का रिजल्ट बुधवार की शाम आया. सुबह से ही रिजल्ट आने की खबर से छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित थे. शाम होते ही रिजल्ट को लेकर छात्रों के मन में बेचैनी बढ़ गयी, जिसके बाद छात्र-छात्राएं साइबर कैफे में जाकर अपना रिजल्ट देखा, तो वहीं इंटरनेट सुविधावाली मोबाइल पर भी रिजल्ट देखने की […]

विज्ञापन
बक्सर : इंटर विज्ञान का रिजल्ट बुधवार की शाम आया. सुबह से ही रिजल्ट आने की खबर से छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित थे. शाम होते ही रिजल्ट को लेकर छात्रों के मन में बेचैनी बढ़ गयी, जिसके बाद छात्र-छात्राएं साइबर कैफे में जाकर अपना रिजल्ट देखा, तो वहीं इंटरनेट सुविधावाली मोबाइल पर भी रिजल्ट देखने की उत्सुकता लगी रही.
नगर के रामरेखा घाट, मेन रोड, मुनीम चौक समेत अन्य जगहों पर साइबर कैफे में भीड़ रही. अधिकांश छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में इंटर विज्ञान में अपना स्थान बनाया है. साइबर कैफे पर छात्राओं की भीड़ देर शाम तक लगी रही. द्वितीय और तृतीय श्रेणी से पास छात्र मायूस दिखे. हालांकि अपनी क्षमता को देखते हुए संतोष कर रहे थे. फेल छात्र काफी निराश थे.
वहीं, सफल छात्र अपने घर परिवार और रिश्तेदारों को फोन कर अपनी सफलता से परिचित करा रहे थे, तो रिश्तेदार भी इसका हाल चाल फोन पर ले रहे थे. इस बीच कहीं खुशी, तो कहीं गम का नजारा देखने को मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन